VIDEO: इंडियन आइडल के सेट पर अचानक हुआ कुछ ऐसा, तेजी से रोने लगे करण जौहर
नई दिल्ली, 7 अगस्त: इंडियन आइडल के 12वें सीजन का फिनाले जैसे-जैसे पास आ रहा, वैसे-वैसे ये शो और ज्यादा चिलचस्प होता जा रहा है। शनिवार को प्रसारित हुए एपिसोड में बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर बतौर गेस्ट शामिल हुए, लेकिन बीच में कुछ ऐसा हुआ कि वो रोने लगे। इस दौरान करण ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई अनसुने किस्सों को भी शेयर किया।
Recommended Video

मां ने कही ये बात
दरअसल शो के दौरान करण की मां का एक रिकॉर्डेड मैसेज चला। जिसमें उनकी मां ने कहा कि मैंने उसे एक बोर्डिंग स्कूल में दाखिला दिलाने का फैसला किया, लेकिन वो तीन दिनों में घर लौट आया। फिर एक दिन करण ने उनसे कहा कि वो फिल्म इंडस्ट्री में जाना चाहता है। इस पर उन्होंने पूछा कि तुम वहां पर क्या करोगे। जिस पर करण ने कहा कि मैं अब डायरेक्टर बनूंगा।

पिता थे प्रोड्यूसर
करण की मां ने आगे बताया कि उसकी ये बात सुनकर वो कुर्सी से गिरने वाली थीं। इसके बाद उन्होंने पूछा कि तुम डायेक्टर क्यों बनना चाहते हो, तुम्हारे पिता यश जौहर एक प्रोड्यूसर हैं। इस पर करण ने कहा कि उन्हें आदि चोपड़ा मिले थे, उन्होंने कहा कि तुम डायरेक्शन में मेरी हेल्प करो। बस वहीं से करण के नए सफर की शुरुआत हुई।

करण पर है फक्र
इसके बाद करण की मां भी भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि आज वो बहुत बड़ा आदमी बन गया है। उसने कई बड़े स्टार को बनाया। मैं बहुत ही प्राउड फील करती हूं। मुझे गर्व है कि मुझे यश जौहर जैसा पति और करण जैसा बेटा मिला। आज सब जानते हैं कि धर्मा प्रोडक्शन कहां से कहां पहुंच गया है। इसके बाद करण भी रोने लगे। वहीं दूसरी ओर उनकी इस स्टोरी को सुनकर सभी जज और कंटेस्टेंट्स ने खड़े होकर तालियां बजाईं।
फिनाले आ गया पास
इंडियन आइडल के फिनाले में अब सिर्फ एक हफ्ते का वक्त बचा है। 15 अगस्त को मुंबई में ही एक भव्य कार्यक्रम होगा, जिसमें 12वें सीजन के विजेता का ऐलान होगा। इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं सोशल मीडिया पर 'बचपन का प्यार' गाना तेजी से वायरल हो रहा है। उसको गाने वाले सहदेव दिरदो भी इंडियन आइडल के सेट पर पहुंचे और कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती की।












Click it and Unblock the Notifications