'भाईजान को क्या हो गया?' Salman Khan की दिखी सूजी हुई आंखें, एक्टर की हालत देख फैंस हुए परेशान
करण देओल के वेडिंग रिसेप्शन में तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की। जिसकी तस्वीर और वीडियो वायरल हो रही है। इस बीच सलमान खान की एक वीडियो देख फैंस को उनकी चिंता हो गई।
Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल की 18 जून को उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य संग शादी हुई। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसके बाद देओल परिवार ने एक वेडिंग रिसेप्शन पार्टी रखी जिसमें बॉलीवुड के सभी बड़े सेलेब्स शामिल हुए।
करण देओल के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे सलमान
करण देओल के वेडिंग रिसेप्शन में सबसे ज्यादा सुपरस्टार सलमान खान ने फैंस का ध्यान खींचा। एक्टर ने पैपराजी को जमकर पोज दिए इस दौरान सलमान ऑल ब्लू सूट पहनकर बेहद हैंडसम लग रहे थे। लेकिन एक्टर के लुक से ज्यादा फैंस का ध्यान उनकी आंखों ने खींचा। एक्टर की सूजी हुई आंखे देखकर फैंस को उनकी चिंता सताने लगी।

एक्टर की सूजी आंखे देख फैंस हुए परेशान
सलमान खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग उनकी सूजी हुईं आंखे देखकर कह रहे हैं कि भाईजान को क्या हुआ। वहीं कुछ फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि सलमान की तबीयत ठीक नहीं है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'भाईजान की आंखों को क्या हो गया है'। तो वहीं दूसरे ने लिखा, 'इनकी आंखें सूजी हुईं दिख रही हैं. उम्मीद है वह ठीक होंगे'।
बिग-बॉस शो में पहना था चश्मा
बता दें कि, सलमान खान इन दिनों चर्चित शो बिग-बॉस में व्यस्त हैं। जिसकी शुरूआत 17 जून 2023 को हो चुकी है। शो के पहले एपिसोड में उन्होंने चश्मा पहनकर अपनी आंखों को छुपाया था। अब फैंस उनकी ये वीडियो देखकर अंदाजा लगा रहे हैं कि उनकी आंखे सूजी होंगी इसलिए सलमान ने चश्मा पहना हुआ था।
बिग-बॉस के कंटेस्टेंट्स
बात करें बिग-बॉस ओटीटी 2 की तो इस बार शो में 13 कंटेस्टेंट्स की ग्रैंड एंट्री हुई है। जिसमें पूजा भट्ट, आलिया सिद्दीकी, बेबिका धुर्वे,अभिषेक मल्हान, आकांक्षा पुरी, अविनाश सचदेव, सायरस भरोचा, फलक नाज, जैद हदीद, जिया शंकर, मनीषा रानी, पलक पुरसवानी और पुनीत सुपरस्टार शामिल हैं। हालांकि शो के पहले एपिसोड में ही पुनीत को बिग-बॉस ने बाहर का रास्ता दिखा दिया।












Click it and Unblock the Notifications