Kapoor Family Education: कपूर खानदान में कौन कितना पढ़ा लिखा? पढ़ाई के मामले में रणबीर कपूर ने लूटी महफिल
Kapoor Family Education: बॉलीवुड में कपूर खानदान को सबसे बड़ा फिल्मी परिवार कहा जाता है जहां पर चौथी पीढ़ी भी इंडस्ट्री पर राज कर रही है। इस खानदान की सभी पीढ़ियां साल 1928 से लेकर अब तक फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं और एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में पेश कर रही है।
कपूर खानदान की चारों पीढ़ियां इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं
पृथ्वीराज कपूर इस खानदान के सबसे पहले एक्टर थे जिन्होंने हिंदी फिल्मों में काम करना शुरू किया था। उन्होंने सन 1928 में रिलीज हुई फिल्म 'दो धारी तलवार' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद दूसरी पीढ़ी में पृथ्वीराज कपूर के 3 बेटों राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर ने भी बॉलीवुड में खूब पॉपुलैरिटी हसिल की।

लोगों के दिलों पर राज करता है ये खानदान
कपूर खानदान की तीसरी पीढ़ी में राज कपूर के 3 बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर भी एक्टर ही बनें। अब इस खानदान की चौथी पीढ़ी भी बॉलीवुड पर राज कर रही है। रणधीर कपूर की दोनों बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेसेस हैं जबकि ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर बॉलीवुड के स्टार बन गए हैं। लोगों को उनकी एक्टिंग खूब पंसद है।
कपूर खानदान के लोगों की दमदार कमाई
एक्टिंग करियर में खूब मेहनत कर कपूर खानदान के सभी लोगों ने जमकर कमाई की है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सभी लोग कितने पढ़े-लिखे हैं। आइए आपको बताते हैं कि कपूर खान में कौन कितना पढ़ा-लिखा है।
कपूर खानदान में कौन कितना पढ़ा-लिखा?
पृथ्वी राज कपूर
पृथ्वी राज कपूर का जन्म साल 1906 में पेशावर में हुआ था। उन्होंने पेशावर के एडवर्ड कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी। पृथ्वीराज कपूर हिंदी सिनेमा जगत एवं भारतीय रंगमंच के प्रमुख स्तंभों में गिने जाते हैं। पृथ्वीराज कपूर ने बतौर अभिनेता मूक फिल्मों से अपना करियर शुरू किया।
राज कपूर
पृथ्वी राज कपूर के 3 बेटों में सबसे बड़े राज कपूर को हिंदी सिनेमा का शोमैन कहा जाता है। राज कपूर एक दमदार एक्टर होने के साथ साथ एक बेहतरीन प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी थे। उन्होंने मुंबई के कैंपियन स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की थी।
शम्मी कपूर
पृथ्वी राज कपूर के दूसरे बेटे शम्मी कपूर का असली नाम शमशेर राज कपूर था। शम्मी कपूर हिंदी फिल्मों के दमदार एक्टर थे। उन्होंने इंडस्ट्री का शानदार डांसिंग किंग भी कहा जाता था। उन्होंने मुंबई के न्यू ऐरा स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की थी।
शशि कपूर
पृथ्वी राज कपूर के सबसे छोटे बेटे शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज कपूर था। वह बॉलीवुड के सक्सेसफुल हीरो बनना चाहते थे और ऐसे में उन्होंने स्कूल की पढ़ाई भी बीच में ही छोड़ दी थी। शशि कपूर मुंबई के डॉन बॉस्को स्कूल में पढ़ते थे लेकिन वह 10वीं भी पास नहीं कर पाए थे।
रणधीर कपूर
कपूर खानदान की तीसरी पीढ़ी के एक्टर और राज कपूर के सबसे बड़े बेटे रणधीर कपूर भी हिंदी फिल्मों के दमादर एक्टर हैं। उन्होंने मुंबई के कैंपियन स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की है।
ऋषि कपूर
कपूर खानदान की तीसरी पीढ़ी के सबसे सफल और शानदार एक्टर ऋषि कपूर थे। उन्होंने देहरादून के कर्नल ब्राउन कैम्ब्रिज स्कूल और मुंबई के कैंपियन स्कूल से पढ़ाई करने के बाद अजमेर के मशहूर मायो कॉलेज में एडमिशन लिया था लेकिन वह11वीं में फेल हो गये थे।
राजीव कपूर
राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर ने फिल्म राम तेरी गंगा मैली से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। ऐसे में वह रातोंरात स्टार बन गए थे लेकिन इसके बाद उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं चला। राजीव कपूर ने Our Lady of Perpetual Succour School से 10वीं तक की पढ़ाई की थी।
करिश्मा कपूर
कपूर खानदान की चौथी पीढ़ी की पहली एक्ट्रेस करिश्मा कपूर हैं। उन्होंने 16 साल की उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। वह बॉलीवुड की दमदार हीरोइन के रूप में उभरी थीं। करिश्मा कपूर ने केवल 10वीं तक ही पढ़ाई की है।
करीना कपूर
करीना कपूर बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। वह करिश्मा कपूर की छोटी बहन हैं। स्कूल पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मुंबई के मिठीबाई कॉलेज में बीकॉम में एडमिशन लिया था लेकिन 2 साल बाद ही वो कोर्स बीच में ही छोड़ फिल्मों में काम करने लग गई थीं।
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर खानदान के सबसे ज्यादा पढ़े लिखे बेटे हैं। वह बॉलीवुड के दमदार एक्टर हैं। उन्होंने मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने मुंबई के एच आर कॉलेज ऑ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। रणबीर कपूर ने न्यूयॉर्क से एक्टिंग और फिल्म मेकिंग की पढ़ाई भी की है।












Click it and Unblock the Notifications