कोणार्क के 'सूर्य मंदिर' दर्शन करने पहुंचे कपिल शर्मा, फैंस चिल्लाने लगे सेल्फी-सेल्फी, Video
नई दिल्ली, 23 मार्च। कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा इन दिनों भुवनेश्वर में हैं, जहां वो अपनी अपकमिंग मूवी की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म की निर्माता मशहूर अभिनेत्री नंदिता दास हैं। कपिल वहां अपने बिजी वक्त में से थोड़ा समय निकालकर कोणार्क के सूर्य मंदिर दर्शन करने भी गए थे, जहां की तस्वीरें उन्होंने खुद अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की हैं।

कपिल शर्मा ने किया कोणार्क के 'सूर्य मंदिर' का दर्शन
लाल रंग की टीशर्ट और ब्लू जींस में कपिल काफी कूल दिख रहे थे। जब कपिल वहां दर्शन के लिए गए थे तो भारी भीड़ के बीच भी लोगों ने उन्हें पहचान लिया और लोगों ने कपिल-कपिल, सेल्फी-सेल्फी चिल्लाना शुरू कर दिया। कपिल की कानों में भी ये आवाजें पड़ीं तो उन्होने हाथ जोड़कर सबको धन्यवाद भी दिया।

कपिल ने फैंस को कहा Thank You
कपिल ने वहां का एक वीडयो भी अपने ट्विटर अंकाउट पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लोगों को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया बोला है। कपिल का ये वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
क्या है कोर्णाक के सूर्य मंदिर की खासियत?
- आपको बता दें कि कोणार्क सूर्य मंदिर भारत के उड़िसा प्रदेश में स्थित है जिसके दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।
- यह मंदिर देश के प्रसिद्ध तीर्थस्थलो में से एक है।
- इस मंदिर का निर्माण सूर्य देव के रथ के आकार में किया गया है।
- कोणार्क सूर्य मंदिर का निर्माण 13वीं शताब्दी में गंगवंश के राजा नरसिंह देव ने करवाया था।

7 घोड़े सप्ताह के सातों दिनों के मानक हैं
- इस मंदिर को भगवान सूर्य देव के रथ के आकार में बनाया गया है और इस रथ के कुल 24 पहिये है, साथ ही सात घोड़े हैं।
- कोणार्क का मंदिर लाल बलुआ और ग्रेनाइट पत्थर से मिलकर बना है।
- कोणार्क सूर्य मंदिर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया है।
- मंदिर के 7 घोड़े सप्ताह के सातों दिनों के और रथ के पहिए 24 घंटों के मानक हैं।












Click it and Unblock the Notifications