ये क्या...कृष्णा अभिषेक और कपिल शर्मा ने की मस्ती, तो क्या तकरार की अफवाह थी झूठी?

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एयरपोर्ट लाउंज की एक मजेदार वीडियो शेयर की। जिसमें वह कृष्णा अभिषेक के साथ मस्ती करते हुए नजर आए।

मुंबई, 1 सितंबर: टीवी के मशहूर कॉमेडियन की जोड़ी कपिल शर्मा और कृष्णा अभिषेक कई दिनों से चर्चा में हैं। जल्द ही द कपिल शर्मा शो अपने नए सीजन के साथ वापसी करने वाला है लेकिन इस बार फैंस को गुदगुदाने के लिए कृष्णा अभिषेक शो का हिस्सा नहीं होंगे। जिसकी वजह बताई जा रही है कि कपिल शर्मा और कृष्णा अभिषेक के बीच तकरार आ गई है। लेकिन सामने आई दोनों की ये वीडियो तो कुछ और ही बयां कर रही है।

कृष्णा अभिषेक के साथ मस्ती करते दिखे कपिल शर्मा

कृष्णा अभिषेक के साथ मस्ती करते दिखे कपिल शर्मा

दरअसल, आपसी लड़ाई की खबरों के बीच कपिल शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कृष्णा अभिषेक के साथ बीताए कुछ मस्ती भरे पलों की एक वीडियो शेयर की है। इस क्लिप में कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक संग ऑस्ट्रेलिया के मसाज पार्लर में नजर आ रहे हैं। यहां भी कपिल शर्मा कृष्णा की खिंचाई करने से बाज नहीं आए।

सोशल मीडिया पर शेयर की ये फनी वीडियो

इस वीडियो को कपिल शर्मा ने शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'मुफ्त की मसाज'। वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां कपिल शर्मा कॉफी का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं कृष्णा अभिषेक मसाज करा रहे हैं। इस दौरान कपिल शर्मा ने अपने कॉमेडी का तड़का मार कृष्णा अभिषेक की मसाज करने वाली से फीस के बारे में पूछा तब वो बताती है '15 मिनट के लिए मसाज फ्री है लेकिन इसके बाद चार्ज लगेगा'।

मसाज करते दिखे कृष्णा अभिषेक

मसाज करते दिखे कृष्णा अभिषेक

इसके बाद कृष्णा ने उसके अनुभव के बारे में पूछा कि आप कितने समय से पैरों की मसाज कर रही हैं तो इसका जवाब देते हुए मसाज करने वाली ने कहा 15 मिनट। बस फिर क्या था ये सुनते ही कृष्णा अभिषेक ने तुरंत कुर्सी छोड़ी और वह वहां से उठकर चले गए। फिलहाल कपिल शर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

चंद घंटों पहले ही कपिल शर्मा ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जिसके कुछ देर बाद ही इसमें लाखों लाइक्स आ गए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैंस को उनका ये वीडियो कितना ज्यादा पसंद आया। साथ ही लगातार फैंस दोनों की इस मस्ती देख लगातार कमेंट कर रहे हैं।

 फैंस बोले- 'कृष्णा को वापस लाओ'

फैंस बोले- 'कृष्णा को वापस लाओ'

एक फैन ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा-'मुझे उम्मीद है कि एक बार फिर पूरी टीम साथ आएगी'। इसके अलावा एक यूजर ने शो में कृष्णा की वापसी की इच्छा जताई और लिखा- 'कृष्णा को वापस लाओ'। आपको बता दें कि कपिल शर्मा कृष्णा, कीकू शारदा और बाकी टीम के साथ बुधवार रात ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए हैं।

क्या शो में वापसी करेंगे कृष्णा अभिषेक?

कृष्णा को कुछ दिन पहले ही पत्नी कश्मीरा शाह के साथ स्पॉट किया गया। जैसा कि पैपराज़ी ने उनसे द कपिल शर्मा शो छोड़ने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "कोई मुद्दा नहीं है। मैं उनसे प्यार करता हूं, वह मुझसे प्यार करते हैं। मेरा भी शो है वो, मैं फिर से वापस आऊंगा'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+