कपिल शर्मा बोले- अक्षय ने अपनी फिल्म BellBottom की सफलता के लिए उनके पैर छुए, अक्षय ने दिया करारा जवाब
जब से ‘The Kapil Sharma Show' की छोटे पर्दे पर दोबारा वापसी की घोषणा हुई है। तब से लोग बेसब्री से इस शो की वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
मुंबई, 8 अगस्त। जब से 'The Kapil Sharma Show' की छोटे पर्दे पर दोबारा वापसी की घोषणा हुई है। तब से लोग बेसब्री से इस शो की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। यहां हम आपको बता दें कि जब दोबारा यह शो टीवी पर आएगा तो इसके पहले ही एपिशोड में बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार दिखाई देंगे। शो के प्रमोशन में कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अक्षय कुमार की एक फोटो शेयर की और लिखा कि शो के सेट पर अक्षय ने उनके पैर छुए, जिसका अक्षय कुमार ने करारा जवाब दिया है।

कपिल ने लिखा अक्षय ने फिल्म की सफलता के लिए लिया आशीर्वाद
इस फिल्म में अक्षय अपनी आने वाली फिल्म बेल बॉटम का प्रमोशन करते नजर आएंगे, जो 19 अगस्त को रिलीज होगी। नए सीजन के अपने पहले एपिसोड को प्रमोट करने के लिए कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने शो के सेट से अक्षय कुमार की एक फोटो साझा की है। इस फोटो में अक्षय कुमार कपिल शर्मा के पैर छूते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने फोटो के कैप्शन में लिखा- 'सुप्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता श्री अक्षय कुमार अपनी नयी फ़िल्म #bellbottom के लिए आशीर्वाद लेते हुए।'

अक्षय ने दिया करारा जवाब
कपिल शर्मा के इस कमेंट का अभिनेता अक्षय कुमार ने बहुत की करारा जवाब दिया। अक्षय कुमार ने लिखा-'और आशीर्वाद लेने के बाद, यह मिस्टर अक्षय कुमार कपिल शर्मा का दिमाग उनके घुटनों में खोज रहे हैं।'

बदला बदला नजर आएगा कपिल शर्मा शो
बात अगर कपिल शर्मा शो के नये सीजन की करें तो इस बार इस शो में आपको कुछ बदलाव नजर आएंगे। इस शो में इस बार कुछ नए चेहरे नजर आएंगे, वहीं इस बार इस शो में सुमोना चक्रवर्ती नजर नहीं आएंगी। इस खबर से सुमोना के फैंस काफी निराश है, क्योंकि सुमोना लंबे समय से इस शो का हिस्सा थीं। इस शो में भूरी का किरदार निभाकर सुमोना ने खूब चर्चा बटोरी थी। शो में सुमोना और कपिल शर्मा की जुगलबंदी देखते ही बनती थी। हाल ही में इस शो का पहला प्रोमो लॉन्च किया गया है, जिसमें कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, भारती सिंह, चंदन प्रभाकर, सुदेश लहरी और अर्चना पूरन सिंह दिखाई दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications