अमिताभ बच्चन ने तिरंगे से रंगी दाढ़ी की फोटो की शेयर, तो कपिल शर्मा ने किया ये कमेंट
नई दिल्ली, जनवरी 26। 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर हर सेलिब्रिटी अपने-अपने अंदाज में अपनी देशभक्ति को जग जाहिर कर रहा है। कोई तिरंगे के साथ फोटो पोस्ट कर रहा है तो कोई देश के सैनिकों को सलाम कर रहा है। इस बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी फ्रैंच कट दाढ़ी को तिरंगे के रंग में रंग लिया है। दरअसल, बिग बी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें उनकी दाढ़ी तिरंगे के रंग में रंगी है।

बिग बी की फोटो पर कपिल ने पोस्ट की स्माइली इमोजी
अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर ये फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "गणतंत्र दिवस की अनेक अनेक शुभकामनाएँ .. 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳"। बच्चन साहब की इस तस्वीर पर कई अन्य हस्तियों ने कमेंट करना शुरू कर दिया है। ऐसे में कॉमेडियन कपिल शर्मा बिग बी की फोटो को देखने के बाद अपनी हंसी को नहीं रोक पाए। कपिल ने फोटो पर स्माइली वाली इमोजी पोस्ट की है। वहीं बच्चन साहब की नातिन नव्या नवेली नंदा ने फोटो पर कमेंट करते हुए कहा है, "गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, बधाई देने का ये सबसे प्यारा तरीका है।"

हजारों की भीड़ का अभिवादन स्वीकार करते अमिताभ बच्चन
बिग बी ने अपनी इस फोटो के अलावा एक अन्य तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर ही शेयर की है। इस फोटो में अमिताभ बच्चन अपने घर के सामने आए फैंस का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। अमिताभ एक पोडियम पर खड़े होकर फैंस का अभिवादन कर रहे हैं। इस फोटो में एक फैंस के हाथ में तिरंगा नजर आ रहा है और गेट के बाहर लोगों की भारी भीड़ दिख रही है। फोटो को तिरंगे का रंग भी दिया गया है।

बिग बी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का है फैंस को इंतजार
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन बहुत जल्द अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में बिग बी के अलावा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन का भी बेहद खास रोल है जिसे अभी तक रिलील नहीं किया गया है। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications