हुमा कुरैशी ने टूटे दिल के साथ शेयर की पोस्ट, बोलीं- कभी खत्म ना होने वाले धोखे में फंस गई हूं

मुंबई, 26 जनवरी: फिल्म एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह की बातें लिखी हैं, जिनको लेकर वो चर्चा में आ गई हैं। उनकी पोस्ट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो किसी बात को लेकर बहुत परेशान हैं। हुमा ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि उनको लगातार धोखा मिल रहा है और वो इसमे पूरी तरह फंस गई हैं। सोशल यूजर्स भी उनकी इस पोस्ट से हैरान है।

क्या कहा है हुमा ने

क्या कहा है हुमा ने

हुमा कुरैशी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट शेयर किए हैं। जिसमें उनकी ओर से काफी मायूसी की बातें लिखी गई हैं। एक्ट्रेस ने दिल टूटने वाले इमोजी के साथ इंस्टा पर लिखा है- कभी ना खत्म होने वाले झूठ के जाल में फंसी हुई हूं, या फिर कह लीजिए कि चीट (बेवफाई) का शिकार हो रही हूं। अब तो इस सबसे मैं एकदम थक गई हूं।

सोशल यूजर्स ने पूछा- हुआ क्या

सोशल यूजर्स ने पूछा- हुआ क्या

हुमा कुरैशी आमतौर पर इंस्टा पर अपनी तस्वीरें शेयर शेयर करती हैं या फिल्मों वगैरह की बातें करती हैं। ऐसे में जिस तरह की बातें एक्ट्रेस ने लिखी हैं, उससे उनके फैंस और सोशल यूजर्स भी एक चिंता में हैं। कई यूजर्स ने कमेंट कर पूछा है कि आखिर ऐसा क्य हुआ जो हुमा का दिल इस तरह से टूट गया है। अब ये प्यार में धोखा है या फिर कुछ और है, ये तो हुमा ही बता सकती हैं।

वेब सीरीज महारानी को लेकर चर्चा में हैं हुमा

वेब सीरीज महारानी को लेकर चर्चा में हैं हुमा

हुमा कुरैशी बीते साल वेब सीरीज 'महारानी' में नजर आई थीं। उनका रोल दर्शकों को काफी पसंद भी आया था। हुमा कुरैशी अब 'महारानी' के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रही हैं। हुमा कुरैशी को गैंग्स ऑफ वासेपुर से पहचान मिली थी। एक थी डायन, डी-डे, बदलापुर, डेढ़ इश्किया, हाईवे, जॉली एल एल बी जैसी फिल्मों में भी वो नजर आई हैं। तीन फिल्मफेयर अवार्ड अपने नाम कर चुकीं हुमा कुरैशी एक कामयाब मॉडल भी हैं।

Recommended Video

    Lata Mangeshkar Health Update: अब भी ICU में हैं लता मंगेश्कर, जानें हेल्थ अपडेट | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+