कपिल शर्मा की किस्मत पर फिर लगा ग्रहण, विदेश पहुंचकर भी हुई ऐसी मुसीबत
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा यूएस और कनाडा टूर पर हैं। उनका 9 जुलाई को न्यूयॉर्क में एक कॉन्सर्ट होने वाला था। लेकिन अब वह कैंसिल हो गया है। लेकिन ऐसा क्यों हुआ चलिए आपको बताते हैं।
मुंबई, 7 जुलाई: अपने चुटकुले से लोगों को हंसाने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ यूएस और कनाडा टूर पर गए हैं। हाल ही में उन्होंने कनाडा में अपना कॉन्सर्ट किया था। जिसके बाद अब उनका अगला कॉन्सर्ट न्यूयॉर्क में था। लेकिन, अब उनका ये कॉन्सर्ट कैंसल हो गया है। लेकिन ऐसा क्यों हुआ और इसके पीछे क्या वजह है चलिए आपको बताते हैं।

कपिल शर्मा की बढ़ी मुसीबत
सबको अपने जोक्स से गुदगुदाने वाले मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी पूरी टीम के साथ विदेशी दौरे पर हैं। कपिल के साथ कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर और राजीव ठाकुर हैं। अपने इन साथियों के साथ वह हमेशा की तरह फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं। लेकिन हमेशा की तरह कपिल शर्मा इस बार भी अपने कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में आ गए।

पोस्टपोन हुए न्यूयॉर्क वाले शो
दरअसल, खबर ये है कि कपिल शर्मा का 9 जुलाई को न्यूयॉर्क में होने वाला शो पोस्टपोन हो गया है। इसकी जानकारी वहां के लोकल प्रमोटर सैम सिंह ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। सैम सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा, 'द कपिल शर्मा शो, जो Nassau Coliseum में 9 जुलाई को और क्यू इंश्योरेंस एरीना में 23 जुलाई को होने वाला था, वह अब पोस्टपोन किया जा रहा है। ऐसा शो की शेड्यूलिंग को लेकर हुए विवाद के कारण हो रहा है। जो भी टिकट्स अब तक खरीदे गए हैं, वो शो की अगली तारीख के लिए भी वैलिड रहेंगे। अगर आप अपने पैसे वापस लेना चाहते हैं तो आपने जहां टिकट खरीदा था, वहां संपर्क करें।'

प्रमोटर सेम सिंह ने बताई असल वजह
जब उनसे शो को रीशेड्यूल करने की वजह पूछी तो उन्होंने ईटाइम्स को बताया कि, ये हमारा आंतरिक फैसला है कि हम नई तारीख पर शोज करेंगे। इसका किसी भी फर्जी केस से कोई लेना-देना नहीं है। बता दें कि अमेरिका के Sai USA Inc ने कपिल शर्मा के खिलाफ कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने को लेकर केस दर्ज करवाया था। हालांकि यह मामला साल 2015 में नॉर्थ अमेरिका टूर से जुड़ा है।

कपिल शर्मा पर लगा बड़ा आरोप
अमित जेटली अमेरिका के जाने-माने प्रमोटर हैं। उन्होंने कपिल शर्मा पर आरोप लगाया है कि, साल 2015 में कपिल शर्मा ने लगभग 6 शोज के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। जिसके लिए कपिल शर्मा को पूरी फीस दी गई थी। लेकिन, इसके बावजूद कपिल शर्मा ने सिर्फ एक ही शहर में परफॉर्म किया। उनका दावा है कि कपिल शर्मा ने इस नुकसान का भुगतान करने का वादा किया था। हालांकि इस मामले में न्यू-यॉर्क में कपिल शर्मा के खिलाफ केस चल रहा है। अमित जेटली का ये भी कहना है कि कपिल शर्मा से जब उन्होंने इस मामले में बातचीत की तो कपिल की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया।
कपिल शर्मा का स्टाइलिश लुक
बता दें कि कपिल शर्मा अमेरिका में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के चलते इन दिनों सुर्खियां बटोर रहे हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह कार से स्टाइलिश अंदाज में बाहर निकलते हैं। इस लुक को देखने के बाद फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications