'करवा चौथ' पर रोमांटिक हुए कपिल शर्मा, बीवी गिन्नी को Kiss करते हुए शेयर की तस्वीर
मुंबई, 25 अक्टूबर। प्रेम,आस्था और त्याग का व्रत 'करवा चौथ' का पर्व 24 अक्टूबर को धूम-धाम से मनाया गया। आम से लेकर खास तक ने इस व्रत को पूरे भरोसे और प्यार के साथ रखा और विधि-विधान से पूजा की। इस वक्त सोशल मीडिया पर बहुत सारे सेलिब्रेटियों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं लेकिन एक तस्वीर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है और वो है कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ की तस्वीर।
Recommended Video

कपिल ने किया बीवी गिन्नी को Kiss
टीवी-बॉलीवुड के खूबसूरत कपल में से एक कपिल-गिन्नी ने साथ में करवा चौथ मनाया। कपिल ने खुद सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिनमें से एक तस्वीर में गिन्नी चांद को छलनी से निहारते नजर आ रही हैं, तो एक तस्वीर में कपिल अपनी बीवी को गाल पर 'किस' करते नजर आ रहे हैं। कपिल के फैंस के लिए तो ये तस्वीरें किसी अनमोल तोहफे से कम नहीं हैं। कपिल-गिन्नी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

'शादी के बाद मोबाइल कैमरे पर पहला फोटोशूट'
कपिल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'शादी के बाद मोबाइल कैमरे पर पहला फोटोशूट। आप सभी को हम दोनों @ginnichatrath की तरफ से करवाचौथ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"
लाल अनारकली सूट में गिन्नी
मालूम हो कि तस्वीरों में गिन्नी लाल अनारकली सूट और मांग टीका के साथ काफी सुंदर नजर आ रही हैं तो वहीं कपिल काले रंग की टी-शर्ट, डेनिम और ब्लेजर में काफी आकर्षक दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीारें
कपिल गिन्नी की इस तस्वीर पर भारती सिंह ने इमोजी के जरिए प्रशंसा की है और उन दोनों को बुरी नजरों से बचाने की ऊपर वाले से प्रार्थना की है तो वहीं गायिका 'हर्षदीप कौर' ने दोनों के लिए "सुंदर" और सिंगर ऋचा शर्मा ने "लवली" कहा है। मालूम हो कि कपिल और गिन्नी 12 दिसंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंधे। वे बेटी अनायरा और बेटे त्रिशान के माता-पिता हैं।

'गिफ्ट देना है तो कमाना भी तो पड़ेगा'
गौरतलब है कि कपिल इन दिनों अपने टीवी शो 'द कपिल शर्मा' में काफी बिजी हैं। वह अपनी शादी की सालगिरह पर भी काम कर रहे थे्, जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट भी शेयर की थी। उन्होंने लिखा था, 'सॉरी बेबी @ginnichatrath वर्किंग ऑन, एनिवर्सरी गिफ्ट देना है तो कमाना भी तो पड़ेगा #happyanniversary my love u। शाम को मिलते हैं।"
शादी हमारे जीवन का बहुत जरूरी हिस्सा
शादी के पहले कपिल शर्मा ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि ' मुझे लगता है कि शादी हमारे जीवन का बहुत जरूरी हिस्सा है क्योंकि यह आपकी लाइफ में स्थिरता लाती है और उसके बाद जब आप माता-पिता बनते हैं तो एकदम से जिम्मेदार बन जाते हैं। मैंने शादी के बाद कई लोगों को बदलते देखा है। मैं यह सब अनुभव करना चाहता हूं। कुंवारे होने के नाते, मस्ती-मजाक करना अच्छा है लेकिन केवल थोड़ी देर के लिए। बाद में आप स्थिरता की तलाश करते हैं और इसके लिए शादी जरूरी है।'













Click it and Unblock the Notifications