कपिल शर्मा के जोक्स और कॉमेडी की खुल गई पोल, यूजर ने शेयर किया ऐसा वीडियो, लोगों ने पकड़ लिया माथा

Kapil Sharma Viral Video: एक सोशल मीडिया यूजर ने कपिल शर्मा का ऐसा वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया है जिसे देखने के बाद से उनके कॉमेड पर सवाल उठने लगे हैं।

kapil sharma

Kapil Sharma Viral Video: टीवी का फेमस कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' हमेशा से ही सुर्खियों में छाया हुआ रहता है। इस शो में कपिल शर्मा की कॉमेडी तो लोगों का दिल जीतती ही है साथ ही यहां पर फिल्म का प्रमोशन करने के लिए आए स्टार्स भी कपिल के कॉमेडी से खुश होकर ही जाते हैं। 'द कपिल शर्मा शो' टीवी की दुनिया के सबसे पॉपुलर शोज में से एक है। इस शो की बहुत ही बड़ी फैन फॉलोइंग है। कपिल शर्मा का ये कॉमेडी शो कई सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। लेकिन हाल ही में इस शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद से ये शो लोगों के निशाने पर आ गया। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद से लोगों ने कपिल शर्मा की कॉमेडी का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है।

टेलीप्रॉम्प्टर पर देखकर बोलते हैं कपिल शर्मा

टेलीप्रॉम्प्टर पर देखकर बोलते हैं कपिल शर्मा

आपको बता दें कि हाल ही एक सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया है कि न तो कपिल शर्मा के जोक्स नैचुरल हैं और न ही कॉमेडी अपने खुद की है। वह शो में जो कुछ भी बोलते हैं, टेलीप्रॉम्प्टर पर देखकर ही बोलते हैं। उस यूजर की मानें तो कोई भी जोक उनका अपनी नहीं होता। सब कुछ पहले से तय होता है और कपिल शर्मा सिर्फ देखकर बोलते हैं। इस यूजर ने सबूत के तौर पर कपिल शर्मा का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसके बाद से उनकी कॉमेडी पर सवाल उठने लगे हैं।

कपिल के जोक्स पर बजती हैं तालियां

लोगों की मानें तो कपिल शर्मा हमेशा से अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते रहे हैं। उनके सेंस ऑफ ह्यूमर और जोक्स पर लोग खूब तालियां बजाते हैं। यहां तक कि उनके शो में पहुंचे बड़े बड़े स्टार्स भी उनके जोक्स सुनकर अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं।

कॉमेडी और जोक्स की पोल खुल गई

कॉमेडी और जोक्स की पोल खुल गई

आज के समय में कपिल शर्मा की गिनती देश के टॉप कॉमेडियंस में होती है। लेकिन अब कपिल शर्मा का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखने के बाद से लोग कपिल शर्मा की जमकर आलोचना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कपिल शर्मा की कॉमेडी में दम नहीं है। वह खुद से कुछ नहीं बोल सकते और सबकुछ पढ़कर ही बोलते हैं। अब उनकी कॉमेडी और जोक्स की पोल सबके सामने खुल गई है।

टेलीप्रॉम्प्टर देख पढ़ते नजर आए कपिल शर्मा

टेलीप्रॉम्प्टर देख पढ़ते नजर आए कपिल शर्मा

एक सोशल मीडिया यूजर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कपिल शर्मा टेलीप्रॉम्प्टर का की मदद लेकर बोलते नजर आ रहे हैं। स्टेज पर जो विंडो है, उसके रिफ्लेक्शन में टेलीप्रॉम्प्टर पर लिखी स्क्रिप्ट साफ नजर आ रही है। जहां इस बात को लेकर कुछ यूजर्स कपिल शर्मा को ट्रोल कर रहे हैं, वहीं उनके फैंस उनका सपोर्ट भीकर रहे हैं।

कपिल शर्मा के फैंस ने दिया उनका साथ

कपिल शर्मा के फैंस ने दिया उनका साथ

कपिल शर्मा के एक फैन ने उनका सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है- यह जरूरी प्रोसेस है भाई। अगर आप लाइव परफॉर्म कर रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना पड़ता है कि कहीं कोई गलती न हो जाए। शो को बढ़िया बनाने के लिए एरर फ्री बनाना भी जरूरी होता है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो इससे न सिर्फ डायरेक्टर का काम खराब होगा, बल्कि समय भी बर्बाद होगा। वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा है- भाई इतनी सारी लाइंस कौन याद रख सकता है। गलतियां तो हो ही जाएंगी। इतना बड़ा शो है, इसकी जरूरत तो पड़ेगी ही। कोई नहीं बोल सकता कब गलती हो जाए।

फैंस ने कहा- पीएम भी यही करते हैं

फैंस ने कहा- पीएम भी यही करते हैं

वहीं कपिल शर्मा के एक और फैन ने उन्हें ट्रोल करने वाले यूजर को लताड़ते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है- तो क्या हो गया भाई। न्यूज एंकर से लेकर पीएम भी यही करते हैं। हमें मजा आता है कपिल शर्मा को सुनकर। लोग हंसते हैं और क्या चाहिए? वहीं एक और फैन ने लिखा है- भाई ये तो सिर्फ कॉमेडी शो है, अपने पीएम भी टेलीप्रॉम्प्टर देखकर बोलते हैं। एक शब्द भी उनके मुंह से निकला हुआ उनका खुद का नहीं होता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+