65 साल के अनिल कपूर को कपिल ने बुलाया 'छोटा भाई' तो सोनम ने ऐसे किया रिएक्ट
नई दिल्ली, 21 अप्रैल। सोनी टीवी के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' के ऑफएयर होने की खबरों के बीच कपिल शर्मा की एक पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त धमाल मचा रही है। दरअसल हर दिल अजीज कपिल शर्मा ने अपने इंस्टा पर बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो पीछे से अनिल कपूर को पकड़े हुए हैं।

अनिल कपूर को कपिल ने बुलाया 'छोटा भाई'
इस क्यूट सी तस्वीर को शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने बहुत ही प्यारा कैप्शन लिखा है। उन्होंने कहा कि' मिलिए मेरे छोटे भाई अनिल कपूर से , जो कि बहुतों की प्रेरणा हैं।' इसी के साथ ही उन्होंने बहुत सारे दिल वाले ईमोजी भी बनाए हैं। कपिल की ये पोस्ट इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है।

सोनम कपूर ने भी रिएक्ट किया
कपिल का 65 साल के अनिल कपूर को अपना छोटा भाई कहना हर किसी के दिल को छू गया है। उनकी इस पोस्ट पर अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर ने भी रिएक्ट किया है और उन्होंने बहुत सारे दिल वाले ईमोजी बनाकर अपनी खुशी का इजहार किया है।

अनिल कपूर के फिटनेस की चर्चा
कपिल की इस पोस्ट पर जहां लोग कपिल की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एक बार फिर से अनिल कपूर के फिटनेस की चर्चा होने लगी है। इसमें कोई शक नहीं कि अनिल 65 साल की उम्र में भी आज के युवा हीरों को टक्कर देते हैं। उनका लुक, उनकी एनर्जी और उनकी मुस्कुराहट आज भी उनकी उम्र को करीब बीस साल पीछे ही बताती है। वैसे कपिल के साथ अनिल कपूर की फोटो ये जरूर बताती है कि वो कपिल के शो में मेहमान बनकर आने वाले हैं।
फिल्म 'थार' का प्रमोशन!
हालांकि कपिल की टीम की ओर से इस बारे में कुछ बोला नहीं गया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनिल फिल्म 'थार' के प्रमोशन के लिए शो में आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर और फातिमा सना शेख भी हैं।फिल्म का निर्देशन राज सिंह चौधरी ने किया है, जिसमें अनिल कपूर एक पुलिस इंस्पेक्टर का रोल निभा रहे हैं। जबकि हर्षवर्धन एक स्मगलर के रोल में हैं।












Click it and Unblock the Notifications