Kapil Sharma Birthday: दुनिया को हंसाने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा हैं करोड़ों के मालिक, जानें एक शो की फीस
Kapil Sharma Birthday: कपिल शर्मा जो कभी पीसीओ में नौकरी करते थे वो आज अपने परफेक्ट कॉमिक टाइम और बेहतरीन सेंस ऑफ ह्यूमर के चलते दुनिया भर के लोगों को हंसा रहे हैं और जमकर पैसा कमा रहे हैं।

Kapil Sharma Birthday: दुनिया भर में अपने स्टैंड अप कॉमेडी के लिए मशहूर कपिल शर्मा आज एक बहुत बड़ा नाम बन चुके हैं। कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने फेमस शो 'द कपिल शर्मा शो' के कारण आज घर-घर में पहचाने जाते हैं। ये टीवी का बहुत ही पॉपुलर कॉमेडी रिएलिटी शो है। कपिल शर्मा के इस शो में ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़े बड़े-बड़े सितारे मेहमान बनकर यहां पहुंचते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं कपिल शर्मा के शो में स्टार्स अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए भी आते हैं। कपिल शर्मा ने फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमाई है। वह अब तक 3 बॉलीवुड फिल्मों में बतौर हीरो नजर आ चुके हैं। हाल ही में कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि ये फिल्म दर्शकों पर कोई खास जादू नहीं चला पाई लेकिन अपनी कॉमेडी का जलवा कपिल ने दुनिया को दिखा दिया है। आज कॉमेडियन कपिल शर्मा अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर आपको उनकी कुल संपत्ति और सालाना कमाई के बारे में बताते हैं।
320 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं कपिल शर्मा
एक पुलिस कर्मचारी के घर में जन्में कपिल शर्मा जो कभी पीसीओ में नौकरी करते थे वो आज अपने परफेक्ट कॉमिक टाइम और बेहतरीन सेंस ऑफ ह्यूमर के चलते दुनिया भर के लोगों को हंसा रहे हैं और जमकर पैसा कमा रहे हैं। पंजाब के अमृतसर के एक मामूली से परिवार में जन्में कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी के दम पर आज करोड़ो के मालिक बन चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कॉमेडियन कपिल शर्मा इस 320 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के मालिक हैं। वह अपने कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो से अच्छी-खासी कमाई करते हैं। आपको बता दें कि कपिल शर्मा कॉमेडी शो करने के लिए 40 लाख रुपये से लेकर 90 लाख रुपये तक वसूलते हैं। वह टीवी शो के अलावा बाहर स्टेज शो करने के लिए भी करीब 50 लाख रुपए की फीस लेते हैं।

बहन की शादी के लिए बेचे थे दुपट्टे
टीवी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय और चहेते कॉमेडियन कपिल शर्मा ने साल 2007 में 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं अब कपिल शर्मा ने करोड़ों लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली है। टीवी के साथ-साथ वह फिल्मों में भी अपनी हाथ आजमा चुके हैं। हालांकि एक समय ऐसा था जब कपिल शर्मा के पास अपनी बहन की सगाई करवाने तक के पैसे नहीं थे। कपिल शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बहन की शादी करवाने के लिए वह टेलीफोन बूथ पर काम करते थे। उन्होंने बाजार में दुपट्टा तक बेचा था। कपिल ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि पैसों की दिक्कत के कारण उनकी बहन की शादी कई दिनों तक टल गई थी।
पंजाब है 25 करोड़ का फार्महाउस
अमृतसर के रहने वाले कपिल शर्मा के पास पंजाब में एक बहुत ही शानदार लग्जरी फार्महाउस है, जिसकी कीमत करीब 25 करोड़ रुपए के आसपास है। इसके अलावा मुंबई में उनका एक बेहद लग्जरी अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपये है। कपिल शर्मा के पास खुद की वैनिटी वैन भी है। इस वैन में ऑलीशान सुविधाएं रखने के लिए कॉमेडियन ने करीब 5.5 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

कपिल शर्मा की महंगी गाड़ियां
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कपिल शर्मा को महंगी गाड़ियों का काफी शौक है। कपिल शर्मा को मर्सडिज बेंज एस क्लास और मर्सडिज बेंज सी क्लास कार में सफर करना पसंद करते हैं। इसके अलावा उनके पास एक करोड़ रुपये की वोल्वो एक्स90 भी है। उनके पास एक हाईबुसा बाइक है जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है। कपिल शर्मा के पास कावासाकी नींजा एच2आर है, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये के आसपास है।












Click it and Unblock the Notifications