KBC 13: 4 घंटे लेट क्या हुए कपिल शर्मा, अमिताभ बच्चन ने मार दिया ताना! Video में देखें आगे क्या हुआ?

मुंबई, 09 नवंबर। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति 13' के 'शानदार शुक्रवार' स्पेशल एपिसोड का नया प्रोमों वीडियो शेयर किया है। इस बार कॉमेडियन कपिल शर्मा और एक्टर सोनू सूद हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देते नजर आएंगे। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन ने कपिल शर्मा के लेट आने पर उन्हें ताना भी मारा। इस बीच सोनू सूद और कपिल ने केबीसी-13 के सेट पर खूब मस्ती भी की।

केबीसी-13 में नजर आएंगे कपिल और सोनू सूद

केबीसी-13 में नजर आएंगे कपिल और सोनू सूद

'शानदार शुक्रवार' स्पेशल एपिसोड में अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों का स्वागत करते हैं। इस बार कोरोना काल में जरूरतमंदों के 'मसीहा' बने सोनू सूद और मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा क्विज शो खेलते दिखाई देंगे। वायरल प्रोमो में देखा जा सकता है कि सोनू और कपिल शो में आते हैं और कपिल ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के हिट गाने रिमझिम गिरे सावन से दर्शकों का मनोरंजन किया।

4 घंटे लेट पहुंचे कपिल शर्मा!

4 घंटे लेट पहुंचे कपिल शर्मा!

इस बीच अमिताभ उन्हें (कपिल शर्मा) शो की शूटिंग के लिए समय पर नहीं आने पर चिढ़ाते दिखे। अमिताभ ने कहा, 'आज आप ठीक समय पर आए हैं। आपको हमें मिलना था 12 बजे, ठीक 4.30 बजे आगए आप।' अमिताभ की इस बात पर कपिल मुस्कुराने के अलावा और कोई जवाब नहीं दे सके। कपिल अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। चार साल पहले ऐसी खबरें आई थीं कि उन्होंने अजय देवगन, शाहरुख खान जैसे मेहमानों को अपने शो में इंतजार कराया।

अमिताभ को भी कराया इंतजार?

अमिताभ को भी कराया इंतजार?

अंत में पूरी शूटिंग को ही कैंसिल करना पड़ा था। एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ भी एक शूट रद्द कर दिया था। हालांकि, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के कार्यकारी उपाध्यक्ष और बिजनेस हेड दानिश खान ने कहा कि इस तरह के किसी एपिसोड को शूट करने का प्लान नहीं था। उधर, केबीसी-13 में पहुंचे कपिल और सोनू अमिताभ की फिल्म शोले के कुछ डायलॉग्स को रीक्रिएट करेंगे। कपिल शत्रुघ्न सिन्हा के रूप में बसंती का किरदार निभाते नजर आएंगे।

'नमस्कार मैं कपिल शर्मा बोल रहा हूं'

'नमस्कार मैं कपिल शर्मा बोल रहा हूं'

कपिल और सोनू सूद की एक्टिंग देख अमिताभ बच्चन भी जोर-जोर से हंसने लगते हैं। कपिल ने यह भी बताया कि एक बार उन्होंने अमिताभ बच्चन को कॉपी करते हुए फोन पर कहा थां, 'नमस्कार मैं कपिल शर्मा बोल रहा हूं'। कपिल के मुताबिक सुनने वाले ने कहा, 'तू कम बोला कर यार...बहुत बोलता है।' शो में सोनू सूद ने हाल ही में फराह खान द्वारा निर्देशित एक म्यूजिक वीडियो जारी किया है। कोरोना काल में लोगों की मदद कर वह 'नेशनल हीरो' बन गए हैं।

यह भी पढ़ें: कपिल के शो में कैटरीना ने 'नाराज' अक्षय को मनाने के लिए पैर छूकर मांगी माफी, जानिए पूरा मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+