Kantara: सिनेमाघरों में तहलका मचा रही 'कांतारा', साउथ के फेमस एक्टरों ने बताया क्यों सुपरहिट है ये कन्नड़ मूवी

देश के सभी कोनों फिल्म 'कांतारा' की जमकर तारीफ हो रही है। जहां इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का प्यार मिल रहा है वहीं इसने देश की फेमस हस्तियों और सेलेब्स के दिलों में भी अपनी जगह बना ली है।

Kantara: होमबेल फिल्म्स की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'कांतारा' दर्शकों को प्रभावित करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। ये फिल्म रिलीज के बाद से सफलता के उदाहरण साबित करने में जुटी हुई है। ऋषभ शेट्टी, किशोर, अच्युत कुमार, सप्तमी गौड़ा, प्रमोद शेट्टी, और विनय बिदप्पा की शानदार एक्टिंग ने इस फिल्म को बॉक्स-ऑफिस पर सक्सेसफुल साबित कर दिया है। देश के सभी कोनों इस मूवी की जमकर तारीफ की जा रही है। जहां इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का अपार प्यार मिल रहा है वहीं इसने देश की फेमस हस्तियों और सेलेब्स के दिलों में भी अपनी अलग जगह बना ली है। साउथ के फेमस एक्टर्स जैसे धनुष, राणा दग्गुबाती और प्रभास भी इस कन्नड़ फिल्म की तारीफ करते नजर आए।

धनुष ने 'कांतारा' की ऐसे की तारीफ

धनुष ने 'कांतारा' की ऐसे की तारीफ

साउथ के फेमस एक्टर धनुष ने गत शुक्रवार को ट्विटर पर फिल्म के बारे में बात की और कहा-'कांतारा', एक बहुत ही अच्छी फिल्म है। मन बहलाने वाला। इसे जरूर देखें। ऋषभ शेट्टी, आपको अपने आप पर बहुत गर्व होना चाहिए। बधाई हो घरेलू फिल्में.. मर्यादाओं को आगे बढ़ाते रहो। फिल्म के सभी कलाकारों और टेक्नीशियनों को एक बड़ा हग। भगवान आप सबका भला करे।

राणा दग्गुबाती ने फिल्म के लिए कहीं ये बातें

राणा दग्गुबाती ने फिल्म के लिए कहीं ये बातें

राणा दग्गुबाती ने भी ट्विटर पर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा है- कन्नड़ फिल्मों के ऋषभ शेट्टी ने स्क्रीन पर आग लगा दी है। 'कांतारा' एक असाधारण फिल्म है। फिल्म का हिस्सा बनने वाले सभी लोगों को खूब बधाई। ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग से कई लोगों को प्रेरणा मिलेगी।

प्रभास को पसंद आया फिल्म का क्लाइमैक्स

प्रभास को पसंद आया फिल्म का क्लाइमैक्स

वहीं साउथ के बाहुबली यानी एक्टर प्रभास ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'कांतारा' का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- दूसरी बार 'कांतारा' देखी। कितना असाधारण एक्सपीरियंस रहा। बेहतरीन कॉन्सेप्ट और थ्रिलिंग क्लाइमैक्स। थियेटर में देखने लायक फिल्म। बहुत ही अच्छा लगा।

फिल्म को मिली है 9.5 रेटिंग

फिल्म को मिली है 9.5 रेटिंग

कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने अब इसे तीन और भाषाओं में रिलीज करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि गत 14 अक्टूबर को इसे हिंदी में रिलीज किया जा चुका है। वहीं 15 अक्टूबर यानी आज ये तमिल भाषा में भी रिलीज की गई है। इस मूवी को IMDb पर 9.5 रेटिंग मिली है। इसका क्लाईमैक्स ऐसा है, जिसे देखकर आप सिहर जाएंगे।

'केजीएफ' और 'आरआरआर' को पछाड़ा

'केजीएफ' और 'आरआरआर' को पछाड़ा

फिल्म 'कांतारा' को लोगों का मनोरंजन करने के लिए बनाया गया है और लोगों ने इसे दिल से स्वीकार भी कर लिया है। इस फिल्म की कहानी में चंदन की लकड़ी के बारे में बताया गया है। ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित और निर्देशित ये फिल्म कामयाबी के शिखर पर पहुंच रही है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर विजय किरागंदूर हैं। वहीं इस फिल्म का म्यूजिक बी अजनीश लोकनाथ ने दिया है। 'कांतारा'' ने भारतीय फिल्मों के लिए रिकॉर्ड बनाते हुए 9.5 की उच्चतम IMDb रेटिंग हासिल की है। फिल्म ने यश की 'केजीएफ: चैप्टर 2' (जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.4 थी) और एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित 'आरआरआर' (आईएमडीबी रेटिंग 8) को भी पीछे छोड़ दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+