Kantara Chapter 1 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर छाए ऋषभ शेट्टी, तीन दिनों में फिल्म ने कमाए 100 करोड़ से ज्यादा

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 3: ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 3 दिन हो गए है। पहले दिन इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिसमें फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली। तीन दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन 100 करोड़ रुपये के पार चला गया है।

Kantara Chapter 1

sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन 47.34 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि ये आंकड़ें अभी दुरुस्त नहीं है। इसमें अभी उतार-चढ़ाव की संभवानाएं हैं। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 46 करोड़ रुपये, पहले दिन की कमाई की तो फिल्म ने 61.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ये आंकड़ें सभी भाषाओं के हैं। कन्नड़ के बाद फिल्म ने सबसे ज्यादा हिंदी में कमाई हो रही है। तीन दिन में ही फिल्म ने अपने बजट का 75 प्रतिशत कमा लिए हैं।

'कांतारा: चैप्टर 1' साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्वल है, जो पौराणिक कथाओं, एक्शन और भावनाओं का बेहतरीन मिश्रण है। ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ इसका निर्देशन भी किया है। उनके किरदार को दर्शक पहले से ही काफी पसंद करते रहे हैं। ऋषभ ने इस बार एक शानदार दुनिया रची है, जिसमें धमाकेदार एक्शन और इमोशन का समावेश है। फिल्म की कहानी वहां से शुरू होती है, जहां ऋषभ का किरदार अपने पिता को खोजने निकलता है। इसके बाद कहानी आगे बढ़ती है, जिसमें मार-काट भी शामिल है। फिल्म का VFX भी जबरदस्त बताया है। फिल्म में एक बार फिर ऋषभ शेट्टी की खूब तारीफ हो रही है।

इस फिल्म का बजट लगभग 125 करोड़ रुपये है। ऋषभ शेट्टी के अलावा, फिल्म में जयराम, रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी धूम मचा पाती है। हालांकि, ट्रेड एक्सपर्ट्स को इस फिल्म से काफी अच्छी उम्मीदें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+