राजू श्रीवास्तव के निधन पर भावुक हुए कानपुर वाले कॉमेडियन अन्नू अवस्थी, बोली ये बात
कानपुर, 21 सिंतंबर: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का बुधवार को निधन हो गया। अपने लाजवाब कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले राजू श्रीवास्वत जाते हुए सभी की आंखें नम कर गए। राजू श्रीवास्तव के अचानक ऐसे छोड़ कर जाने पर कानपुरिया अंदाज में लोगों को हंसाने वाले कॉमेडियन अन्नू अवस्थी को बड़ा झटका लगा है। राजू श्रीवास्तव को अपना बड़ा भाई मानने वाले अन्नू अवस्थी की दिवंगत कॉमेडियन के बारे में बात करते हुए आंखें नम हो गई।

जब तक सूरज चांद रहेगा राजू श्रीवास्तव आपका नाम रहेगा
बता दें राजू श्रीवास्तव मूल रूप से कानपुर के मूल निवासी थे। उनके निधन पर कानुपर के लोग बहुत दुखी है। वहीं कानपुर के ही कॉमेडियन अन्नू अवस्थी जो अपने कानपुर अंदाज के लिए जाने जाते हैं उन्होंने नम आंखों से गजोधर भइया की मौत की खबर शेयर करते हुए कहा कि मैंने अपना बड़ा खोया दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा जब तक सूरज चांद रहेगा राजू श्रीवास्तव आपका नाम रहेगा ।

राजू श्रीवास्वत का कानपुर से हमेशा रहा गहरा नाता
राजू श्रीवास्तव कानपुर में चर्चित कवि बलई काका के बेटे थे। राजू श्रीवास्तव कीक कॉमेडी में कापनुर की साफ झलक दिखाई देती है। राजू श्रीवास्वत से अन्नू अवस्थी का हमेशा से बहुत करीब का रिश्ता रहा। लॉकडाउन में अन्नू अवस्थी ने अपने बड़े भाई समान राजू श्रीवास्वत के साथ कई मजेदार वीडियो भी बनाए। आज उन्हीं पल को याद करके अन्नू अवस्थी ने कहा राजू भइया जैसे कॉमेडियन बिरले ही जन्म लेते हैं।

40 दिन तक योद्धा की तरह जूझते रहे राजू श्रीवास्तव
राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को जिम में एक्सरसाइज करते हुए दिल का दौरा पड़ा था लेकर 40 दिन तक फाइटर की तरह वो अस्पताल के बेड पर लड़े लेकिन आखिरकार 21 सितंबर को वो जिंदगी की जंग हार गए। उनके निधन से बॉलीवुड जगत और उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है।
जितनी चाहों उतनी लड़कियों को डेट करो लेकिन...गौरी खान ने बेटे आर्यन को डेटिंग के लिए दी ये सलाह












Click it and Unblock the Notifications