सिद्धार्थ शुक्ला के बाद TV इंडस्ट्री को एक और झटका, एक्ट्रेस सौजन्या ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई वजह
नई दिल्ली, सितंबर 30: कन्नड़ टीवी सीरियल की अदाकारा सौजन्या ने बेंगलुरु के पास एक अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली। अभिनेत्री को आज सुबह पंखे से लटका पाया गया। अभिनेत्री कोडागु जिले के कुशलनगर की रहने वाली थीं। उन्होंने कई धारावाहिकों और कुछ कन्नड़ फिल्मों में अभिनय किया था। पुलिस ने उसके पैरों पर बने टैटू से उनकी पहचान की। फिलहाल, जांच की जा रही है। उनकी कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

चार पेज का डेथ नोट मिला
पुलिस को उसके घर से अंग्रेजी और कन्नड़ में लिखा चार पेज का डेथ नोट मिला है। नोट से पता चला कि अभिनेत्री ने इस कदम के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया। नोट में कहा गया है कि बिगड़ती सेहत और इंडस्ट्री में मौजूदा माहौल के चलते वह पिछले कई दिनों से परेशान थी। उन्होंने लिखा कि स्थिति को देखते हुए, उसके पास इस खतरनाक कदम उठाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है।

डेथ नोट पर तीन तारीखें लिखी मिली
उन्होंने लिखा कि, वे इस कदम के लिए खुद जिम्मेदार हैं। सौजन्या ने इस कदम को उठाने के लिए अपने माता-पिता से माफी मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, वह यह कदम डिप्रेशन की वजह से उठा रही हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि, वे किस वजह से डिप्रेशन की शिकार थीं। डेथ नोट पर तीन तारीखें लिखी हुई हैं- 27 सितंबर, 28 और 30 सितंबर। पुलिस का मानना है कि सौम्या ने तीन दिन पहले सुसाइड करने का फैसला किया।

इसलिए कर ली सुसाइड
पुलिस के मुताबिक पिछले कुछ समय से खराब स्वास्थ्य और काम की कमी के चलते उन्हें काफी परेशानी हो रही थी। कोडगु जिले के कुशलनगर की रहने वाली सौम्या ने कई धारावाहिकों और दो कन्नड़ फिल्मों में अभिनय किया है। सौम्या के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए राजराजेश्वरी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। उनके निधन पर लोकप्रिय अभिनेत्री कन्नड़ अभिनेत्री संजना गलरानी ने कहा, यह एक असहनीय क्षति है, मुझे उनके माता-पिता और भाई-बहनों से पूरी सहानुभूति है। इससे पहले अभिनेत्री जयश्री रमैया ने भी विभिन्न मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अपना जीवन समाप्त कर लिया था।

एक्टर जगनूर अनेजा का निधन
टीवी शो 'एमटीवी लव स्कूल' से लोकप्रिय हुए एक्टर जगनूर अनेजा का गुरुवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया है। जगनूर अनेजा के निधन से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री समेत फैंस को भी बड़ा सदमा पहुंचा है। बताया जा रहा है कि वह मिस्र में विकेशन मना रहे थे, इसी बीच उन्हें हार्ट अटैक आया। सुशांत सिंह राजपूत और सिद्धार्थ शुक्ला के बाद इंडस्ट्री के युवा कलाकार जगनूर अनेजा ने 23 सितंबर को आखिरी सांस ली।

जगनूर अनेजा ने 23 सितंबर को आखिरी सांस ली
सुशांत सिंह राजपूत और सिद्धार्थ शुक्ला के बाद इंडस्ट्री के युवा कलाकार जगनूर अनेजा ने 23 सितंबर को आखिरी सांस ली। उनके निधन से घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोस्त, रिश्तेदार और फैंस जगनूर अनेजा को सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावुक श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जगनूर अनेजा की दोस्त और 'छोटी सरदारनी' के एक्टर माहिर पंधि ने एक फोटो शेयर कर उन्हें निधन पर दुख व्यक्त किया है। इस फोटो में जगनूर के साथ माहिर नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications