Sampath J Ram: 35 वर्षीय साउथ एक्टर संपत जे राम ने की आत्महत्या, काम न मिलने को लेकर थे डिप्रेशन में

Kannada actor Sampath J Ram Death: कन्नड़ अभिनेता संपत जे राम ने 22 अप्रैल को बेंगलुरु के नेलमंगला के पास अपने घर में आत्महत्या कर ली। उन्होंने फिल्मों और टीवी शो में काम किया था।

Kannada actor Sampath J Ram Death

Kannada actor Sampath J Ram Death: कन्नड़ फिल्म और टीवी अभिनेता संपत जे राम ने आत्महत्या कर ली है। संपत जे राम 35 साल की उम्र में अपने घर में मृत पाए गए। रिपोर्ट के मुताबिक 22 अप्रैल को बेंगलुरु के नेलमंगला में स्थित वो अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर इसको आत्महत्या का मामला बताया है।

कथित तौर पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में काम न मिलने को लेकर अभिनेता संपत जे राम काफी दिनों से डिप्रेशन में थे। अभिनेता संपत जे राम टीवी से मशहूर हुए थे। उन्होंने अग्निसाक्षी और श्री बालाजी फोटो स्टूडियो जैसे कई सफल शो में काम किया था।

संपत के दोस्त बोले- वापस आ जाइए...

संपत के दोस्त और अभिनेता राजेश ध्रुव ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस खबर की पुष्टि की है। ध्रुव ने कन्नड़ में लिखा है, ''तेरी जुदाई सहने की ताकत हममें नहीं है। अभी कितनी फिल्में बननी हैं। कितनी लड़ाईयां लड़ी जानी बाकी हैं। अपने सपनों को साकार करने में अभी काफी समय है। हमें अभी भी आपको बड़े मंच पर देखना है। प्लीज वापस आ जाइए।'

Kannada actor Sampath J Ram Death

पिछले साल ही संपत ने की थी शादी

कई कन्नड़ सेलेब्स ने उनके लिए अपनी संवेदना और शोक व्यक्त की है। हालांकि अभी अन्य मित्रों और परिवार ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। संपत जे राम के परिवार में उनकी पत्नी हैं जिनसे उन्होंने पिछले साल शादी की थी। अंतिम संस्कार संपत के गृहनगर एनआर पुरा में होगा।

संपत जे राम की आखिरी फिल्म श्री बालाजी फोटो स्टूडियो की थी, जिसे राजेश ध्रुव ने डायेरक्ट किया था। फिल्म में संपत जे राम के अभियन को दर्शकों और आलोचकों सराहा गया था।

'संपत को नहीं मिल रहा था अच्छा काम...'

ईटाइम्स से बात करते हुए, संपत जे राम के को-एक्टर विजय सूर्या ने कहा कि दिवंगत अभिनेता अच्छे काम और ऑफर का इतंजार कर रहे थे और निराश थे कि उन्हें अच्छा काम नहीं मिल रहा था।

विजय सूर्या ने कहा, ''अक्षय तृतीया पर इस तरह की खबरें सुनना बहुत चौंकाने वाला है। शुरुआत में, मुझे लगा कि यह एक फेक और अफवाह खबर है। लेकिन, जब मैंने खबरों की जांच के लिए कुछ लोगों को कॉल किया तो मुझे पता चला कि ऐसा सच में हुआ है। यह वास्तव में मेरे लिए चौंकाने वाली और दुखद खबर। मुझे उम्मीद नहीं थी कि उनके जीवन में इतनी जल्दी ऐसा कुछ होगा। वह एक अभिनेता के रूप में अच्छे ऑफर का इतंजार कर रहे थे।''

Kannada actor Sampath J Ram Death

उन्होंने कहा, "वह अपने करियर में बहुत आगे जाना चाहता था और बहुत महत्वाकांक्षी था। संपत मेरे बहुत खास दोस्त थे। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि वह हमें जल्दी छोड़कर चले गए हैं।"

Kannada actor Sampath J Ram Death

विजय ने आगे कहा, "हम नहीं जानते कि उसके साथ क्या हो रहा था। साथ ही यह जानना भी बहुत मुश्किल है कि वे किस दौर से गुजर रहे थे। हमारी जिंदगी में कोई ऐसा दिन आता है और वह हमें ट्रिगर करता है। और कोई नहीं जानता कि ऐसा क्या हुआ कि संपत ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। उनका जाना मेरे और उद्योग के लिए एक झटका है।"

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+