Nagabhushana ने तेज स्पीड में कपल पर चढ़ाई कार, मौके पर महिला की हुई मौत, एक्टर हुए गिरफ्तार
कन्नड़ एक्टर नागभूषण ने गाड़ी की ओपरस्पीड के कारण एक दंपति को टक्कर मार दी। इस हासे में मौके पर महिला की मौत हो गई। जबकि उसके पति की हालत नाजुक बताई जा रही है।
Nagabhushana: कन्नड़ सिनेमा के मशहूर एक्टर नागभूषण से बेंगलुरु में एक सड़क हादसा हो गया। बीती रात 30 सितंबर को वह तेज स्पीड से गाड़ी चला रहे थे ऐसे में एक्टर ने सड़क पर एक दंपत्ति को टक्कर मार दी। उस दौरान दंपत्ति सड़क के किनारे चल रहा था लेकिन एक्टर की इतनी तेज स्पीड थी कि इस हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि उसके पति की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, नागभूषण से हादसा 30 सितंबर की रात को हुआ। दंपत्ति सड़क के किनारे चल रहा था। एक्टर ने कपल को जोर की टक्कर मारी। कपल को चोट लगने बाद उनकी गाड़ी खंबे से जा टकराई। इस हादसे के दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पति को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल ये शख्स जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। कहा जा रहा है कि इस महिला के पति को पूरे शरीर में गंभीर चोटें आई हैं।

इस मामले में बेंगलुरु पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। एक्टर के खिलाफ कुमारस्वामी ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। नागभूषण पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगा है। फिलहाल पुलिस इस मामले में एक्टर को गिरफ्तार कर लिया और मामले की आगे पूछताछ कर रही है। बता दें कि नागभूषण हाल ही में फिल्म 'तगारू पल्या' में नजर आए थे। एक्टर की अगली फिल्म Tagaru Palya नवंबर में रिलीज होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications