राजकीय सम्मान के साथ पुनीत राजकुमार की विदाई, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई
बेंगलुरू, 31 अक्टूबर। कन्नड फिल्म एक्टर पुनीत राजकुमार का शुक्रवार का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।
पुनीत की आकस्मित मौत ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया, किसी को भी यकीन नही हो रहा था कि महज 41 साल की उम्र में पुनीत का निधन हो गया। पुनीत के निधन के बाद आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुनीत का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए पुनीत का पार्थिव शरीर कर्नाटक के श्री कांतीरवा स्टूडियो में रखा गया है, जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुनीत का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, हमने बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता खो दिया।

बता दें कि पुनीत का 29 अक्टूबर का दिल का दौरा पड़न के बाद निधन हो गया था। पुनीत के निधन के बाद बॉलीवुड समेत तमाम मनोरंजन जगत की हस्तियों, राजनीति जगत की हस्तियों, खेल जगत की हस्तियों व अन्य न दुख जाहिर किया। संस्कार कांतीरवा स्टूडियो में आज पुनीत का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुनीत का अंतिम संस्कार उनके पिता के स्मारक स्थल के करीब होगा। पुनीत का अंतिम संस्कार 11 बजे किया जाएगा। जब पुनीत का शव कांतीरवा स्टूडियो ले जाया जा रहा था कि लोगों की भारी भीड़ उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुआ। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल पुनीत की बेटी अमेरिका में थी, उसके आने का इंतजार हो रहा था ताकि वह भी पिता के अंतिम दर्शन कर सके। पुनीत की बेटी ध्रुति शनिवार की दोपहर 11 बजे दिल्ली पहुंची और इसके बाद शाम 5 बजे बेंगलुरू पहुंच गई। जिस तरह से ध्रुति ने अपने पिता को अंतिम विदाई दी उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि पुनीत के निधन के बाद उनकी अंतिम यात्रा का वीडियो कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जूनियर एनटीआर भी पुनीत के अंतिम दर्शन के लिए कांतीरवा स्टेडियम पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications