प्रोड्यूसर ने मुझे अपने घर चलने को कहा ताकि वो मेरा... खुद से शादी करके चर्चा में आईं कनिष्‍का ने किया खुलासा

प्रोड्यूसर ने मुझे अपने घर चलने को कहा ताकि वो मेरा... खुद से शादी करके चर्चा में आईं कनिष्‍का ने किया खुलासा

मुंबई, 24 अगस्‍त: खुद से ही शादी करके चर्चा में आई टीवी एक्ट्रेस कनिष्‍का शर्मा ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है।कनिष्का ने कहा कि रिश्तों को लेकर उनका अनुभव ज्यादातर बदसूरत रहा है। इसके साथ ही अपमानजनक रिश्ते में होने के बारे में राज खोला और बताया कैसे इंडस्‍ट्री में उन्‍हें काम देने के बहाने एक्‍सप्‍लवाइट किया गया।

खुद से शादी करके चर्चा में आईं थीं कनिष्‍का सोनी

खुद से शादी करके चर्चा में आईं थीं कनिष्‍का सोनी

कनिष्का सोनी वो ही एक्‍ट्रेस हैं जिन्‍होंने अगस्‍त महीने की शुरूआत में इंस्टाग्राम पर घोषणा की कि उन्होंने खुद से शादी कर ली है। टीवी शो दीया और बाती हम, पवित्र रिश्ता, देवों के देव... महादेव और महाबली हनुमान जैसे टीवी शो में भी काम कर चुकी कनिष्‍का ने तब अपनी मांग में सिदूंर लगी फोटो भी शेयर की थी।

मैंने 1200-1300 लड़कों के ऐसे ही प्रपोजल ठुकरा दिए

मैंने 1200-1300 लड़कों के ऐसे ही प्रपोजल ठुकरा दिए

कनिष्‍का सोनी ने मीडिया को दिए इंटरव्‍यू में बताया कि जब मैं अपना करियर बनाने मुंबई आई तो कई लड़कों ने मुझे प्रपोज किया, मैंने 1200-1300 ऐसे ही प्रपोजल ठुकरा दिए। कनिष्‍का ने भी ये भी खुलासा किया कि एक बहुत ही मशहूर एक्टर ने मुझे शादी के लिए प्रपोज किया, लेकिन उनका असली चेहरा सिर्फ दो महीने में ही सामने आ गया। वह बहुत हिंसक था।

मैंने डेढ़ साल तक रिश्ते को ढोया

मैंने डेढ़ साल तक रिश्ते को ढोया

कनिष्‍का ने कहा

मैं उसका नाम लूंगी तो विवाद होगा लेकिन वो बहुत हिंसक था। 15 मिनट में गुस्सा हो जाता था, वह चीजों को तोड़ता था, मुझे पीटता था। तब मेरी मां हमेशा मुझसे कहती थी कि मारने पीटने वाले व्यक्ति के साथ रहना चाहिए एक समय। मैंने डेढ़ साल तक रिश्ते को ढोया और रिश्‍ते घसीटती रही। उसके साथ रिश्ते से बाहर निकलने में पांच साल लग गए।"

निर्माता के कमरे में नहीं गई तो टीवी शो निकाल दिया

निर्माता के कमरे में नहीं गई तो टीवी शो निकाल दिया

कनिष्‍का ने फिल्‍म इंडस्‍ट्री में हुए एक बार पूरे दिन की शूटिंग के बाद एक टीवी शो से बाहर कर दिया गया था क्योंकि वह निर्माता के कमरे में नहीं गई थी। उसने यह भी दावा किया कि निर्माताओं ने उसे तब प्रपोज किया जब उसने अभिनय के बजाय प्रोडक्शन जॉब में जाने की कोशिश की।

निर्माता ने मुझे अपने घर आने के लिए कहा ताकि वह ...

निर्माता ने मुझे अपने घर आने के लिए कहा ताकि वह ...

कनिष्‍का सोनी ने ये भी खुलासा किया कि 2008 में एक ए-ग्रेड फिल्म के लिए निर्माता ने मुझे अपने घर आने के लिए कहा ताकि वह मेरा पेट देख सकें। मैंने उनसे कहा कि मैं फिल्म के लिए ये नहीं करूंगी लेकिन उन्होंने मुझसे कहा 'अगर तुम यहां नहीं कर रही हो तो फिल्म के लिए कैसे करोगी ? तब मेरा पेट दिखाना मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+