Kanguva Trailer: रिलीज के पहले मेकर्स ने जारी किया कंगुवा का दहशत भरा ट्रेलर, बॉबी देओल फिर छाए
'कंगुवा' इस साल की सबसे बड़ी फिल्म में से एक है। इस फिल्म की रिलीज के लिए दर्शक भी खूब एक्साइटेड हैं। फिल्म के मेकर्स का मकसद अपने लार्जर देन लाइफ विजुअल्स और अनोखी कहानी के साथ इंडियन सिनेमा में नए स्टैंडर्ड सेट करना है। फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज हो चुके हैं, जिनको लेकर थोड़ा बहुत फिल्म का बज भी बन रहा है।
इस बीच मेकर्स ने कंगुवा का एक और ट्रेलर रिलीज किया है। इसके पोस्ट में उन्होंने लिखा, "स्याही और खून से लिखे गए, अतीत और वर्तमान टकराएंगे। मैग्नम ऑपस कंगुवा की रिलीज में महज 4 दिन बाकी।" कंगुवा का रिलीज ट्रेलर एक ऐसा विजुअल अनुभव है जो दर्शकों को बांध कर रखता है। इसमें इंटेंस एक्शन और जोरदार म्यूजिक ने इसे और भी खास बना दिया है। ट्रेलर में अतीत और भविष्य दोनों का मेल दिखाया गया है। ये हाई-टेक फ्यूचरिस्टिक और प्राचीन काल की थीम को एक साथ बखूबी पेश कर रहा है।

बॉबी का दमदार लुक
सुपरस्टार सूर्या का लुक कंगुवा में बिल्कुल अलग है, जो फिल्म के सबसे बड़े हाइलाइट्स में से एक होगा। पिछली बार वो ब्लॉकबस्टर फिल्म विक्रम में रोलेक्स के रोल में नजर आए थे और जय भीम और सोरारई पोटरु जैसी हिट फिल्मों में भी उनका काम लोगों ने बहुत पसंद किया था। सूर्या कांगुवा में एक शक्तिशाली ऊर्जा लेकर आ रहे हैं, अपनी बैक-टू-बैक सफलताओं के साथ, जो उनके पैन-इंडिया स्टारडम को और भी ऊंचाई पर ले जाएगी। सूर्या को बेहतरीन एक्टर्स में से एक माना जाता है, उन्हें अच्छी कहानियों को चुनने का बहुत शौक है। इस तरह से उन्हें कंगुवा में देखना एक अनोखा अनुभव होगा। ट्रेलर साउथ इंडियन सिनेमा की एक और शानदार फिल्म का भी संकेत दे रहा है।
14 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
'कंगुवा' इस साल की सबसे बड़ी और महंगी फिल्म है, जिसका बजट 350 करोड़ से ज्यादा है। ये पुष्पा, सिंघम और दूसरी बड़ी फिल्मों से भी ज्यादा बड़ी है। फिल्म को इंडिया के अलावा, 7 अलग-अलग देशों में शूट किया गया है। मेकर्स के दिमाग में फिल्म के लिए एक अपनी तरह का लुक है, क्योंकि यह प्रीहिस्टोरिक पीरियड को दिखाने वाली अनोखी फिल्म है। मेकर्स ने टेक्निकल डिपार्टमेंट जैसे एक्शन और सिनेमेटोग्राफी के लिए हॉलीवुड एक्सपर्ट्स को हायर किया है। फिल्म में कुल 10 हजार लोगों से ज्यादा के साथ शूट किया गया, सबसे बड़ा वॉर सीक्वेंस भी है। इतना ही नहीं, स्टूडियो ग्रीन ने टॉप डिस्ट्रीब्यूशन हाउसेज के साथ हाथ मिलाया है, ताकि फिल्म को बड़े लेवल पर दुनिया भर में रिलीज किया जा सके। यह फिल्म 14 नवंबर 2024 को रिलीज के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications