Kanguva Box Office Collection: सूर्या की 'कंगुवा' का हाल 'बेहाल', छठे दिन हुई इतनी सी कमाई

Kanguva Box Office Collection Day 6: साउथ के फेमस एक्टर सूर्या की फैंटेसी एक्‍शन फिल्‍म 'कंगुवा' गत 14 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के 6 दिन बाद भी इस फिल्म को लेकर सूर्या के फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।

फिल्म 'कंगुवा' का हाल हुआ खराब
आपको बता दें कि फिल्म की फर्स्ट डे के लिए धुआंधार एडवांस बुकिंग भी हुई थी। हालांकि फिल्म पहले ही दिन कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है। फिलहाल फिल्म का हाल काफी बुरा है।

kanguva

फिल्म की जमकर हो रही आलोचना
फिल्म 'कंगुवा' कमाई के मामले में मेकर्स की उम्मीदों के मुताबिक साबित नहीं हो पाई है और ये लगातार पिछड़ती जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म देखने वालों को भारी निराशा हाथ लगी है। सूर्या की इस फिल्म की कमजोर प्लॉट, खराब स्क्रिप्ट और बेहद लाउड बैकग्राउंड म्यूजिक के चलते मूवी की आलोचना की जा रही है।

फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
इस फिल्म ने पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया है और अब ये बड़े बजट की फिल्म कुछ करोड़ कमाने के लिए बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 24 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 9.5 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म ने तीसरे दिन 9.8 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।

फिल्म ने छठे दिन की इतनी कमाई
वहीं चौथे दिन फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था और 5वें दिन इस पीरियड एक्शन ड्रामा ने 3.15 करोड़ रुपए की कमाई की थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी सिर्फ 2.9 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसी के साथ 'कंगुवा' की 6 दिनों की कुल कमाई अब 59.65 करोड़ रुपये हो गई है।

350 करोड़ रुपए में बनी है ये फिल्म
शिवा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'कंगुवा' की कमाई में हर दिन बड़ी गिरावट देखी जा रही है। ये फिल्म अब 5 करोड़ की कमाई भी नहीं कर पा रही है। ऐसे में 350 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के लिए100 करोड़ का आंकड़ा छूना भी मुश्किल लग रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+