Kanguva Box Office: ओपनिंग डे पर 'कंगुवा' लगाई ऐसी रेस, सूर्या की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने पैसे

Kanguva Box Office Collection Day 1: साउथ के फेमस एक्टर सूर्या की फैंटेसी एक्‍शन फिल्‍म 'कंगुवा' गत 14 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर सूर्या के फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। फिल्म की फर्स्ट डे के लिए धुआंधार एडवांस बुकिंग भी हुई थी।

तमिल सिनेमा की महंगी फिल्म है 'कंगुवा'
वहीं मेकर्स को उम्मीद है कि एक्शन से भरपूर ये फैंटेसी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा सकती है। तमिल सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्मों में से एक 'कंगुवा' पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं।

suriya

300 करोड़ रुपये से अधिक का है फिल्म का बजट
रिलीज से पहले इस फिल्‍म ने जबरदस्‍त एडवांस बुकिंग भी की है। ऐसे में पहले दिन की कमाई को लेकर हर कोई उत्साहित है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ओपनिंग डे पर 'कंगुवा' का सारा दारोमदार दक्षिण भारत के राज्यों पर था। श‍िवा के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म का बजट 300 करोड़ रुपये से अध‍िक है। फिल्‍म 2डी, 3डी और आईमैक्स वर्जन में रिलीज हुई है।

10.16 करोड़ रुपये की हुई थी एडवांस बुकिंग
फिल्म कंगुवा ने तमिल वर्जन में 7.12 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'कंगुवा' ने पहले दिन के लिए एडवांस बुकिंग से ही 10.16 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके लिए तमिल, तेलुगू, हिंदी, मलयालम और कन्‍नड़ वर्जन के 5.53 लाख टिकटों की बिक्री हुई थी।

हिंदी वर्जन के लिए 81 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग
फिल्म के हिंदी वर्जन को बॉबी देओल और दिशा पाटनी की मौजूदगी के बावजूद अच्छा रिस्‍पॉन्‍स नहीं मिला है। साउथ के सुपरस्‍टार सूर्या की पॉपुलैरिटी भी उत्तर भारत में अच्‍छी है। ऐसे में इस फिल्‍म को आगे वीकेंड पर कुछ फायदा मिल सकता है। 'कंगुवा' ने हिंदी वर्जन के लिए 81 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग की थी।

'कंगुवा' की बॉक्‍स ऑफिस रिपोर्ट
एडवांस बुकिंग और फिल्‍म को लेकर क्रेज को देखते हुए 'कंगुवा' ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 24 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसमें सबसे अध‍िक 15 करोड़ रुपए की कमाई तमिल वर्जन से हुई है। वहीं हिंदी वर्जन में ये फिल्‍म पहले दिन 1.5 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर पाई है।

फिल्म में सूर्या ने डबल रोल निभाया है
फिल्म में सूर्या के साथ साथ बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल और एक्ट्रेस दिशा पटानी भी नजर आ रही हैं। फिल्म में सूर्या ने डबल रोल निभाया है। ऐसा माना जा रहा है कि शिवा की फिल्म 'कंगुवा' तमिल भाषा के मशहूर नॉवेल 'परी' पर आधारित है।

तमिल नॉवेल पर आधारित है फिल्म की कहानी
तमिल नॉवेल 'परी' में एक ऐसे महान योद्धा की कहानी मौजूद है, जिसने कभी चोल, चेर और पांड्या के सामने हार नहीं मानी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'कंगुवा' में सूर्या उसी वीर योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं मूवी में विलेन के किरदार में बॉबी देओल काफी खतरनाक नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+