'हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों का ना उड़ाओ मजाक', अब आलिया भट्ट पर बरसीं कंगना, जमकर सुनाई खरीखोटी

नई दिल्ली, 21 सितंबर: आलिया भट्ट ने हाल ही में एक ब्राइडल विज्ञापन किया था। जिसमें कन्यादान पर सवाल उठाए गए, साथ ही कन्यादान की जगह शादियों में 'कन्यामान' करने की बात कही गई। बहुत से लोग इस विज्ञापन की तारीफ कर रहे, तो सोशल मीडिया पर एक खेमा ऐसा भी है, जो इसे धर्म को बदनाम करने की साजिश बता रहा है। अब इस विवाद में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी कूद पड़ी हैं। साथ ही उन्होंने आलिया के साथ कंपनी पर भी सवाल उठाए।

इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट

इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट

कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि सभी ब्रैंड्स से विनम्र निवेदन...चीजों को बेचने के लिए धर्म, अल्पसंख्यक, बहुसंख्यक राजनीति का इस्तेमाल ना करें... विभाजनकारी अवधारणाओं और विज्ञापन के साथ भोले-भाले उपभोक्ताओं के साथ छेड़छाड़ बंद करो...। उन्होंने लोगों से हिंदू रीति-रिवाजों का मजाक नहीं उड़ाने की अपील की।

शहीद के पिता का उदाहरण

शहीद के पिता का उदाहरण

कंगना ने आगे लिखा कि हम अक्सर टेलीविजन पर एक शहीद के पिता को देखते हैं, जब वे सीमा पर एक बेटे को खो देते हैं, तो वे दहाड़ते हुए कहते हैं कि चिंता मत करो, मेरा एक और बेटा है, उसका भी दान मैं इस धरती मां को दूंगा। कन्यादान हो या पुत्रदान, जिस तरह से समाज त्याग की अवधारणा को देखता है, वो इसकी मूल मूल्य प्रणाली को दर्शाता है...।

ये था विज्ञापन?

ये था विज्ञापन?

विज्ञापन में आलिया दुल्हन की ड्रेस में रहती हैं। इसके बाद वो बताती हैं कि परिवार के लोग उनको कितना प्यार करते हैं। आगे वो कहती हैं कि लड़कियों को पराया धन कहा जाता है, क्या लड़कियां ही सिर्फ दान करने की चीज हैं, पुरुषों का दान क्यों नहीं होता। आखिर में आलिया कहती हैं क्यों सिर्फ कन्यादान, नया आइडिया कन्यामान। बहुत से लोग इस विज्ञापन को हिंदू विरोधी मान रहे हैं।

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से कंगना बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों पर हमलावर हैं। लंबे वक्त से उनका गीतकार जावेद अख्तर के साथ विवाद भी चल रहा है। हाल ही में उनकी फिल्म Thalaivii रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने जयललिता का किरदार निभाया।

Recommended Video

    Kangana Ranaut की फिल्म Thalaivii को सिनेमाघर मालिकों ने दिखाने से किया इनकार | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+