'तेजस' को फ्लॉप होता देख कंगना रनौत की हालत बिगड़ी, फैंस से लगाई मदद की गुहार, कहा- कोविड के बाद.....
Kangana Ranaut Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी फिल्म 'तेजस' उम्मीद के मुताबिक बॉ्कस ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही है और कंगना रनौत काफी परेशान नजर आ रही हैं। लोग कंगना रनौत और उनकी फिल्म की असफलता को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें लिख रहे हैं।
आपको बता दें कि गत 27 अक्टूबर 2023 को कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती नजर आ रही है। बॉक्स ऑफिस के आंकड़ें देखकर कंगना बेहद परेशान हो गई हैं। ऐसे में उन्होंने अपने फैंस से मदद की गुहार लगाई है।
फिल्म 'तेजस' की पहले दिन की कमाई
इस फिल्म की कहानी एयरफोर्स पायलट तेजस गिल पर आधारित है, जिसका किरदार कंगना रनौत ने निभाया है। वहीं कंगना को इस फिल्म से ढेर सारी उम्मीदें हैं। उन्होंने दमदार तरीके से इस फिल्म का प्रमोशन भी किया था। लेकिन शायद फिल्म समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक को तेजस कुछ खास पसंद नहीं आई है। ओपनिंग डे पर ही 'तेजस' बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। पहले दिन फिल्म ने सिर्फ 1.25 करोड़ का कारोबार किया था।

फिल्म की हालत से परेशान हुईं कंगना रनौत
वहीं बॉक्स ऑफिस के आंकड़ें देखकर कंगना रनौत बेहद परेशान नजर आ रही हैं। ऐसे में उन्होंने अपने फैंस से मदद की गुहार लगाई है और फिल्म देखने के लिए रिक्वेस्ट भी की है। आपको बता दें कि कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कह रही हैं कि कोविड के बाद से हमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाई है।
कंगना ने लगाई मदद की गुहार
वीडियो में कंगना रनौत आगे कहती हैं- मैं मल्टीप्लेक्स के ऑडियंस से ये रिक्वेस्ट करती हूं कि अगर आपने उरी, निरजा, मैरी कॉम जैसी फिल्मों का आनंद उठाया है, तो आपको 'तेजस' भी बहुत पसंद आएगी। जानकारी के अनुसार कंगना की इस फिल्म को पहले दिन थिएटर्स में बहुत ही कम दर्शक मिले थे। इससे पहले भी कंगना की 'पंगा', 'थलाइवी', 'धाकड़' और 'चंद्रमुखी 2' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications