'भारत को छेड़ोगे, तो छोड़ेंगे नहीं' रिलीज हुआ कंगना रनौत की 'तेजस' का दमदार टीजर, इस दिन होगी रिलीज

कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेज फिल्म तेजस का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में एक्ट्रेस एयरफोर्स पायलट तेजस गिल का किरदार निभाएंगी।

Tejas Teaser Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। वह अपने हर किरदार में जान डाल देती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म 'चंद्रमुखी 2' रिलीज हुई। जिसमें कंगना की एक्टिंग की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। इसके बाद एक्ट्रेस अपनी अगली फिल्म तेजस में नजर आएंगी जिसका टीजर रिलीज हो गया है।

2 अक्टूबर गांधी जयंती के मौके पर कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म तेजस से एक्ट्रेस का पहला लुक सामने आ गया है। इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म तेजस का टीजर रिलीज कर दिया। फिल्म का टीजर काफी शानदार है। इसमें कंगना रनौत एयरफोर्स पायलट तेजस गिल के किरदार में नजर आएंगी।

 Kangana Ranaut

आरएसवीपी द्वारा निर्मित फिल्म तेजस के टीजर की शुरूआत कंगना रनौत से होती है। जिसमें वह पायलट की ड्रेस पहने नजर आती हैं। इसके बाद टीजर में बैकग्रांउड वॉइसओवर में एक्ट्रेस कहती हैं कि, 'जरूरी नहीं हर बार बातचीत होनी चाहिए। जंग के मैदान में अब जंग होनी चाहिए, कि हो गया है मेरे वतन पर बहुत ही सितम अब तो आकाश से बारिश नहीं आग बरसनी चाहिए। भारत को छेड़ोंगे तो छोड़ेंगे नहीं'।

टीजर ने कंगना रनौत का लुक देख फैंस काफी इंप्रेस हुए। इस फिल्म वह एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं। टीजर के साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया। पहले ये फिल्म 20 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब डेट में बदलाव कर इसे 27 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। फिलहाल फैंस को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+