बॉलीवुड पर क्यों भारी पड़ रहा साउथ सिनेमा? कंगना रनौत ने बताई तीन बड़ी वजह
हिंदी सिनेमा के दर्शकों को अब साउथ का एक्शन भी काफी जम रहा है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा की हिंदी में लोकप्रियता को देखकर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक बयान जारी किया है।
मुंबई,24 जनवरी: हिंदी सिनेमा के दर्शकों को अब साउथ का एक्शन भी काफी जम रहा है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा की हिंदी में लोकप्रियता को देखकर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक बयान जारी किया है।

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि आखिर साउथ के सुपरस्टार्स और साउथ की फिल्में इतनी पॉपुलर कैसे हो रही हैं और बॉलीवुड पर भारी पड़ती जा रही हैं। कंगना ने अपनी पोस्ट में तीन वजहों को बताते हुए अपना पक्ष रखा।
कंगना ने पहली वजह बताते हुए लिखा कि साउथ का कंटेंट बॉक्स ऑफिस पर इसलिए आग लगा रहा है क्योंकि वो भारतीय संस्कृति से बहुत गहरी तरीके से जुडे हैं। वहीं दूसरी वजह के बारे में बताते हुए कहा कि वो अपने परिवारों और रिश्तों से बहुत प्यार करते हैं। ये लोग सांस्कतिक हैं ना कि पश्चिमी सभ्यता से प्ररित है। इतना ही नहीं तीसरी वजह में कंगना ने कहा कि इनका जुनून अद्वितीय है।

आपको बता दें कि कंगना रनौत इससे पहले भी बॉलीवुड पर खासा नाराज रही हैं। बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म को लेकर कई बार सवाल खडे़ करते हुए कई बयान भी जारी किए हैं।इसके साथ ही उन्होंने साउथ इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को एक सलाह भी दी है कि बॉलीवुड को उन्हें भष्ट करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। आपको बता दें कि पुष्पा: द राइज की एक सीक्वल भी आएगी क्योंकि अब मामला पुष्पा और उस क्षेत्र के नए आईपीएस ऑफिसर के बीच दुश्मनी का बन चुका है। अगली फिल्म का नाम 'पुष्पा 2: द रूल' है और यह बताया गया है कि ये दिसंबर 2022 में रिलीज होगी। सीक्वल वहीं से शुरू होगा जहां प्रीक्वल की कहानी छूटी थी
विवादों में रहते हैं कंगना के बयान
फिल्म अभिनेत्री कंगना के बयान बीते 2-3 सालों में लगातार विवादों की वजह बने हैं। बीते साल जब देश के लाखों किसान केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में धरना दे रहे थे तो वो सरकार के समर्थन में उतर गई थीं। किसानों और सिखों को लेकर कुछ ऐसी टिप्पणी उन्होंने की थीं, जिनसे विवाद हो गया था। महात्मा गांधी को लेकर उनकी टिप्पणी से भी बीते साल विवाद हो चुका है।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications