कंगना लेकर आईं नया शो 'लॉकअप', सलमान खान का मजाक उड़ाते हुए बोलीं- इसे बिग-बॉस समझा है क्या
मुंबई, 4 फरवरी: एकता कपूर ने अपना नया रियलिटी शो लॉकअप लॉन्च किया है। इस शो को कंगना रनौत होस्ट करेंगी। कंगना रनौत ने इस शो के ऐलान के साथ ही सलमान खान पर भी तंज किया है, जो कि बिग बॉस को होस्ट करते हैं। अपने शो को लेकर कंगना ने कह कि ये मेरी जेल है ना कि भाई (सलमान खान) का शो बिग बॉस है।

सलमान खान पर किया तंज
सलमान खान के शो 'बिग बॉस' पर निशाना साधते हुए कंगना ने कहा, ये कोई आपके भाई का घर नहीं बल्कि मेरा जेल है। मेरे पास हर कंटेस्टेंट की फाइलें और उनकी सच्चाई होगी। शो में किसी से प्रभावित होने की बात पर उन्होंने कहा कि मैं किसी से इंस्पिरेशन लेने की बजाय अपने हिसाब से करूंगी।

ओटीटी पर करेंगी डेब्यू
कंगना रनौत इस शो 'लॉकअप' के साथ ओटीटी पर भी डेब्यू करने जा रही हैं। ऑल्ट बालाजी और एम एक्स प्लेयर यह शो प्रसारित होगा। इस शो में 16 सेलिब्रेटी कंटेस्टेंट का हिस्सा बनेंगे। 16 कंटेस्टेंट 72 दिन के लिए एक लॉकअप में बंद रहेंगे। शो का प्रीमियर 27 फरवरी को होगा। एकता कपूर और कंगना रनौत ने शो को लेकर यह कहा है कि एक कंट्रोवर्शियल शो होगा जो पहले कभी नहीं देखा गया और सुना गया है।

शो पर क्या बोलीं कंगना
ऐक्ट्रेस ने इस शो को होस्ट करने का फैसला लेने के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि मैं फिल्मों में मैं बड़े किरदार निभाती हूं। मुझे अपने लेवल से ऑडियंस से बातचीत करने का मौका नहीं मिलता। इसलिए मैंने सोचा कि ये शो मुझे लोगों के साथ बातचीत करने का मौका देगा। इसी को देखते हुए मैंने ये शो होस्ट करने का फैसला लिया है। इस शो के अलावा कंगना रनौत इस समय 'टीकू वेड्स शेरू', 'तेजस' और 'धाकड़' जैसी फिल्मों में भी काम कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications