कंगना रनौत ने पत्रकार को मारा था थप्पड़, एक्ट्रेस का पुराना वीडियो वायरल, वजह जानकर चौंक जाएंगे

Kangana Ranaut Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से चुनाव जीता है। इस बात की खुशी मनाने के साथ ही एक्ट्रेस के साथ एक बड़ा कांड हो गया है। गत 6 जून 2024 को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को सीआईएसएफ की एक महिला कॉन्सटेबल ने जोरदार तमाचा जड़ दिया है।

कंगना रनौत को महिला गार्ड ने जड़ा थप्पड़
कंगना रनौत को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर मिनटों में ही वायरल हो गया। वीडियो देखने के बाद हर कोई उस महिला कॉन्स्टेबल की इस हरकत से हैरान है। बाद में खबर आई कि किसानों को लेकर कंगना के किसी पुराने बयान पर वो महिला गार्ड नाराज थीं क्योंकि जिस किसान आंदोलन के खिलाफ एक्ट्रेस ने आवाज उठाई थी उसमें उस महिला सुरक्षाकर्मी की मां भी शामिल थीं।

kangana ranaut

कंगना रनौत का पुरा वीडियो वायरल
लोग बड़ी संख्या में इस घटना के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इसी बीच कंगना रनौत का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें वह पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए एक रिपोर्टर को थप्पड़ लगा देती हैं। हालांकि, ये थप्पड़ वैसा नहीं जिस पर नाराजगी जाहिर की जा सके।

पत्रकार कंगना से पूछ रहे थे ऐसा सवाल
कंगना रनौत इस वीडियो में पत्रकारों के सवालो का जवाब देती दिखाई दे रही हैं। कंगना से पूछा जाता है कि क्या कभी उन्होंने ऐसा विश किया था कि वह पुलिस इंस्पेक्टर बनें? इस पर वह कहती हैं- नहीं, कभी नहीं। फिर उनसे पूछा जाता है कि क्या कभी ऐसा रोल करना चाहेंगी? इस पर वह कहती हैं- हां, पुलिस का रोल वाकई में अच्छा रहेगा।

कंगना ने पत्रकार के गाल पर मारा था थप्पड़
इसके बाद पत्रकार कंगना रनौत से कुछ और सवाल करते हैं, जिसपर कंगना उन्हें गालों पर थप्पड़ लगाती है। हालांकि, ये थप्पड़ वह प्यार से लगाती नजर आती हैं, जिसके बाद पत्रकार अपना गाल पकड़कर खड़े रह जाते हैं और कंगना वहां से निकल जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+