कंगना रनौत के थप्पड़कांड पर बॉलीवुड ने साधी चुप्पी, इंडस्ट्री को सुनाई खरी खोटी, कहा- 'घटना के बाद जश्न...'

Kangana Ranaut Slap Incident: हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी सांसद कंगना रनौत को गुरूवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक CISF महिला अधिकारी ने थप्पड़ मार दिया। सांसद बनने के बाद वह पहली बार दिल्ली जा रही थीं। हालांकि अब महिला को इस बदसलूकी के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

सोशल मीडिया पर कंगना रनौत ने थप्पड़ कांड पर पोस्ट शेयर कर इसकी निंदा की और बताया कि महिला ने उन्हें गाली दी थी। जहां फैंस एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतरे तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड में से किसी ने भी इस पर रिएक्शन नहीं दिया और ना ही कंगना का समर्थन किया। जिसके बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर गुस्सा जाहिर किया।

Kangana Ranaut

थप्पड़कांड पर बॉलीवुड की चुप्पी देख कंगना रनौत भड़क गईं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट कर लिखा, 'डियर फिल्म इंडस्ट्री, आप सभी या तो अभी जश्न मना रहे हो या फिर मुझ पर एयरपोर्ट पर हुए अटैक के बाद एकदम चुप बैठे हो। लेकिन एक बात याद रखना अगर तुम किसी हथियार के बिना अपने देश की सड़कों पर या इस दुनिया में कहीं भी घूम रहे होगे तब कोई इजराइली या फिलिस्तीनी सिर्फ इस वजह से आप पर और आपको बच्चों पर हमला करने की कोशिश करे क्योंकि आप इजरायली के बंधक बनाए गए लोगों के सपोर्ट में खड़े थे। तो देखना मैं ही तुम्हारे हक के लिए लड़ती नजर आउंगी। अगर कभी इस बात पर हैरानी हो कि मैं जहां हूं, वहां क्यों हूं, तो याद रखना आप मैं नहीं हूं।'

कंगना रनौत यहीं नहीं रुकी उन्होंने अपने अगले पोस्ट में लिखा, 'ऑल आइज ऑन राफा' गैंग ये आपके और आपके बच्चों के साथ भी हो सकता है। जब आप किसी पर आतंकी हमले को सेलिब्रेट करते हैं। उस दिन के लिए तैयार हो जाओ जब ये सब आपके साथ होगा।' फिलहाल सोशल मीडिया पर कंगना के ये पोस्ट काफी वायरल हो रहे हैं।

बता दें कि, गुरूवार को कंगना रनौत को चंडीगढ़ से दिल्ली जाना था। वह जैसे ही सिक्योरिटी चेक के लिए गई तो उन्हें अचानक CISF महिला ने अचानक थप्पड़ मार दिया। महिला जवान ने एक वायरल वीडियो में इसकी वजह बताते हुए कहा कि किसान आंदोलन में प्रदर्शन कर रही महिलाओं को 100-200 रुपये दिए जाते हैं। उस प्रदर्शन में मेरी मां भी वहां बैठी थी। वहीं दूसरी तरफ कंगना ने इस मामले में अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि महिला जवान को थप्पड़कांड की वजह से सस्पेंड कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+