'इसे क्यों मारा..' Kangana Ranaut के अलावा इस महिला को भी पड़ा जोरदार थप्पड़, वीडियो देख भड़के फैंस
Kangana Ranaut Slap Incident: कंगना रनौत जब से मंडी सीट से भाजपा सांसद बनी हैं तो आए दिन चर्चा में रहती हैं। चुनाव जीतने के बाद वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट गईं लेकिन इस दौरान सीआईएसएफ की एक कॉन्सटेबिल ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना रनौत को सिक्योरिटी चेक के दौरान अचानक महिला जवान ने जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। लेकिन इस वीडियो में एक और थप्पड़ रिकॉर्ड हो गया है। जिसमें एक हिमाचली टोपी पहने पुरुष ने एक महिला को थप्पड़ मारा।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, महिला ने कंगना का बैग हाथ में पकड़ा हुआ है तभी एक हिमाचली टोपी पहने पुरुष अचानक गुस्से में महिला को थप्पड़ मार देता है। वीडियो वायरल होने के बाद फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर इस पुरुष ने महिला को किस वजह से थप्पड़ मारा। वहीं कुछ फैंस ने महिला के साथ हुई बदतमीजी पर सवाल खड़े किए।
इस वायरल वीडियो पर लोग कमेंट कर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इस आदमी ने ब्लैक कपड़ों में महिला को क्यों थप्पड़ मारा।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'अगर सीआईएसएफ कॉन्सटेबिल को थप्पड़ की वजह से सस्पेंड किया जाता है तो इस आदमी के खिलाफ एक्शन क्यों नहीं लिया गया।' एक ने कहा, 'ये महिलाओं के प्रति कैसा सम्मान है जो ऐसे थप्पड़ मार रहा है।' हालांकि जिस महिला को थप्पड़ जड़ा उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
बता दें कि, मंडी सीट से चुनाव जीतने के बाद कंगना रनौत दिल्ली के लिए रवाना हो रही थीं और उसके लिए उन्होंने चंडीगढ़ से फ्लाइट पकड़नी थी। जैसे ही कंगना चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची तो सिक्योरिटी चेक के दौरान महिला ने थप्पड़ मार दिया। महिला जवान ने बताया कि किसान आंदोलन की वजह से उन्होंने कंगना तो थप्पड़ मारा है। अब थप्पड़ कांड के बाद महिला जवान को सस्पेंड कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications