कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के लिए महिला कांस्टेबल को मिलेंगे 1 लाख रुपये, कौन है ये शख्स जिसने किया ऐलान?
Kangana Ranaut Slap Incident: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हाल ही हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा सांसद बनी हैं। इस बीच वह गुरुवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ रही थीं कि तभी सिक्योरिटी चेक के दौरान एक महिला कॉन्स्टेबल ने उन्हें जोरदार तमाचा जड़ दिया।
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली महिला कॉन्स्टेबल ने बताया कि किसान आंदोलन की वजह से उन्होंने ऐसा कदम उठाया। हालांकि अब उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग इस मामले पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

इन सबके बीच अब एक बिजनेसमेन ने ऐलान किया है कि कंगना रनौत को जिस महिला ने थप्पड़ मारा था तो उसे तोहफे में एक लाख रुपये देंगे। ये शख्स पंजाब के मोहाली के रहना वाला है। इनका नाम शिवराज सिंह बैंस बताया जा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर महिला को ये इनाम देने की घोषणा की है।
बिजनेसमैन शिवराज सिंह बैंस ने वीडियो शेयर कर कहा है कि, 'मैं कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली इस महिला सिपाही को सलाम करता हूं। उसने पंजाब और पंजाबियत को बचाने के लिए ऐसा किया है। मैं उसको इनाम के तौर पर एक लाख रुपये दूंगा।' शिवराज सिंह बैंस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं लोग भी इस पर तमाम तरह के रिएक्शन के दे रहे हैं।
इस मामले में कंगना रनौत ने वीडियो शेयर कर कहा था कि सिक्योरिटी चेक के दौरान महिला ने उन्हें ना सिर्फ थप्पड़ मारा था बल्कि उनके साथ गाली गालौच भी की थी। महिला कॉन्सटेबल को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 15 साल से वह ये नौकरी कर रही हैं। हालांकि कंगना ने उनके खिलाफ कोई सख्त एक्शन अब तक नहीं लिया है।












Click it and Unblock the Notifications