'कौन से गाल पर पड़ा थप्पड़' कंगना रनौत से मीडिया ने पूछा ये अजीबो-गरीब सवाल, जानें क्या है वीडियो की सच्चाई

Kangana Ranaut Slap Controversy: कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF महिला कांस्टेबल द्वारा थप्पड़ मारने का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा। जहां कुछ लोग इसका पूरा विरोध कर रहे हैं वहीं कुछ ऐसे भी हैं कंगना रनौत का मजाक उड़ा रहे हैं।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुए थप्पड़ विवाद के बीच कंगना रनौत का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उनसे एक रिपोर्टर ने पूछ लिया कि किस गाल पर उन्हें थप्पड़ पड़ा था। हालांकि कंगना ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया और वह वहां से चली गईं।

Kangana Ranaut

रिपोर्टर ने पूछा ऐसा सवाल
सोशल मीडिया पर अब कंगना रनौत का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उन्हें रिपोर्टर के सवाल को लेकर काफी ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने तो ये तक लिख दिया कि, 'रिपोर्टर ने ये कैसा सवाल पूछ लिया।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अरे रिपोर्टर को ये नहीं पूछना चाहिए था।'

वायरल वीडियो में कितनी सच्चाई?
आपको बता दें कि, जब इस वीडियो की सच्चाई खोजने की कोशिश की गई तो BollywoodShaadis के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो मिला जिसमें रिपोर्टर ने उनसे ये नहीं पूछा कि, 'मैडम जी वो कौन सा गाल था।' बल्कि रिपोर्टर कंगना से ये पूछते हुए नजर आए कि उनके साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर क्या हुआ था। इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी कंगना रनौत का ये वीडियो शेयर किया जिसमें उनसे ऐसा कोई सवाल नहीं पूछा गया है। इसका मतलब साफ है कि ये वीडियो एडिट किया गया है और ये पूरी तरह से फर्जी है।

कंगना रनौत को पड़ा था थप्पड़
दरअसल, भाजपा सांसद बनीं कंगना रनौत को दिल्ली के लिए 6 जून को रवाना होना था। जिसके लिए वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची। लेकिन सिक्योरिटी चेक के दौरान CISF महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने उन्हें अचानक थप्पड़ जड़ दिया था। हालांकि अब तक महिला कांस्टेबल के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+