'खालिस्तानियों से अलग रहें बहकावे में ना आएं', भारत-कनाडा विवाद के बीच कंगना रनौत ने की सिख समुदाय से अपील

भारत और कनाडा के बीच चल रहे विवाद में अब कंगना रनौत कूद पड़ीं। एक्ट्रेस ने ना सिर्फ खालिस्तानी संगठनों की आलोचना की बल्कि सिख समुदाय से अखंड भारत को समर्थन करने की अपील भी की।

Kangana Ranaut: बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह आए दिन लगभग हर मुद्दें अपनी खुलकर राय रखती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने भारत और कनाडा़ के बीच चल रहे विवाद बयान दिया। उन्होंने अपने लेटेस्ट पोस्ट में खालिस्तानी संगठनों की जमकर आलोचना की और साथ सिख समुदाय से अपील भी की।

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, 'सिख समुदाय को खालिस्तानियों से खुद को अलग करना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा सिखों को अखंड भारत के समर्थन में आगे आना चाहिए। बिल्कुल वैसे ही जिस तरह से सिख समुदाय द्वारा मेरा बहिष्कार किया गया है और कितनी हिंसक तरीके से किया गया है।'

Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'वह पंजाब मेरी फिल्मों का विरोध करते हैं। क्योंकि मैंने खालिस्तानी के खिलाफ आवाज उठाई है। इसलिए पंजाब में मेरी फिल्मों को बैन कर दिया गया। यह सिख समुदाय के लिए अच्छा संकेत नहीं है। खालिस्तानी आतंकवाद सिख समुदाय को भी बुरा दिखाता है।'

कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में आगे सिख समुदाय के लोगों से अपील की और लिखा, 'पहले भी खालिस्तानियों ने पूरे सिख समुदाय को नुकसान पहुंचाया है। इसलिए मैं पूरे सिख समुदाय से अनुरोध करती हूं कि वे धर्म के नाम पर खालिस्तानी आतंकवादियों से उत्तेजित या उकसावे में न आएं। जय हिन्द।' फिलहाल एक्ट्रेस का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि, कनाडा और भारत के बीच चल रहे विवाद के बीच पंजाबी सिंगर और रैपर शुभ उर्फ शुभनीत सिंह ने भारत का गलत नक्शा शेयर किया। जिसमें जम्मू-कश्मीर और पंजाब नक्शे से गायब था। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन पर लिखा, 'सेव पंजाब'। सिंगर के इस पोस्ट से हर तरफ बवाल मचा पड़ा है। उनका भारत टूर भी रद्द कर दिया गया और साथ ही सभी कॉन्सर्ट्स कैंसिल कर दिए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+