'इन्हें किसने पैदा किया? लड़कियों के नाम पर धब्बा', GenZ प्रोटेस्टर्स पर फूटा BJP MP Kangana Ranaut का गुस्सा
Kangana Ranaut Slams GenZ Protesters: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का प्रोटेस्ट भले ही खत्म हो गया हो लेकिन लोगों की भड़ास सोशल मीडिया पर अबभी नजर आ रही है। अभी तक इस प्रोटेस्ट से जुड़ी GenZ की कई वीडियोज और रील्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वहीं हाल ही में इन वीडियोज को देखकर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का गुस्सा GenZ पर फूट पड़ा है।
GenZ प्रोटेस्टर्स पर ये क्या बोल गईं कंगना रनौत?
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए प्रोटेस्टर्स पर जमकर भड़ास निकाली है। आइए आपको भी बताते हैं कंगना रनौत ने पोस्ट शेयर करते हुए GenZ प्रोटेस्टर्स के खिलाफ क्या लिखा है। हालांकि इस पोस्ट में एक्ट्रेस का गुस्सा साफ नजर आ रहा है।

कंगना रनौत ने GenZ पर निकाली ऐसी भड़ास
कंगना रनौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है- मुझे सोशल मीडिया पर GenZ के वायरल रील्स देखकर उल्टी आ जाती है। इतनी घिनौनी वीडियोज मैंने आज तक नहीं देखी हैं। ये लोग जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये भाषा इनतनी गंदी है कि इसे सुना ही नहीं जा सकता। मैंने अपनी लाइफ में कभी भी इतनी घिनौनी हरकतें नहीं देखी हैं।
कंगना को पड़ी डिजिटल डिटॉक्स की जरूरत
कंगना रनौत ने अपनी पोस्ट में GenZ की परवरिश को लेकर भी सवाल उठाए हैं। कंगना ने लिखा है- इन्हें कौन जन्म दे रहा है? कौन इन लोगों को पाल रहे हैं? एक्ट्रेस ने आगे लिखा है- आप खुद को कॉकरोच बोलते हैं और उन्हीं की तरह ही बर्ताव भी कर रहे हो। इन वायरल वीडियोज को देखकर मुझे गहरा सदमा लगा है। ये सब देखने के बाद मुझे डिजिटल डिटॉक्स की जरूरत पड़ गई है। ऐसे में हो सकता है कि कंगना रनौत कुछ दिन तक सोशल मीडिया से ब्रेक ले लें।

GenZ लड़कियों पर भी फूटा एक्ट्रेस का गुस्सा
-बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने लिखा है- ये लोग ड्रग्स और शराब की अपनी आजादी पर गर्व जता रहे हैं। अपने माता-पिता की कमाई पर जी रहे हैं। मैं इस जनरेशन को गटर जनरेशन बोलूंगी। इसके साथ ही कंगना ने GenZ लड़कियों पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये लड़कियां बेवकूफ हैं और पढ़ाई में भी अच्छी नहीं हैं।
-कंगना ने आगे लिखा है- ये जॉब तो क्या ही करेंगी, अच्छी हाउस वाइफ भी नहीं बन सकतीं। लड़कियों के नाम पर धब्बा हैं।आपको बता दें कि कंगना रनौत का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कई लोगों ने किया कंगना रनौत का सपोर्ट
फिलहाल कंगना रनौत की ये इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां कुछ लोग उनकी बातों का समर्थन करते हुए इसे आज की सोशल मीडिया संस्कृति पर तीखी टिप्पणी बता रहे हैं, वहीं कई यूजर्स उनकी टिप्पणियों को पूरी GenZ पीढ़ी के प्रति अनुचित और सामान्यीकरण (Generalization) करने वाला बता रहे हैं। ऐसे में कंगना का ये बयान एक बार फिर बहस का मुद्दा बन गया है और आने वाले दिनों में इस पर प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications
