'करण जौहर क्या चीज हो यार!' कंगना रनौत ने खोली 'ब्रह्मास्त्र' के आंकड़ों की पोल, करण को बताया माफिया
'ब्रह्मास्त्र' के 'कश्मीर फाइल्स' को पीछे छोड़ने के दावों पर अब अभिनेत्री कंगना रनौत का रिएक्शन सामने आया है।
मुंबई, 20 सितंबर: अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चला रही है। बीते दिनों 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने उनकी फिल्म को पछाड़ने के दावों को लेकर एक ट्वीट किया था। अब डायरेक्टर के इस ट्वीट पर अभिनेत्री कंगना रनौत का रिएक्शन सामने आया है। कंगना रनौत ने फिल्म को लेकर ट्वीट को आधार बनाकर करण जौहर पर सीधा निशाना साधा है और 'ब्रह्मास्त्र' के 'कश्मीर फाइल्स' को फेल करने के सभी दावों को खारिज किया है। इतना ही नहीं, कंगना ने फिर एक बार करण जौहर को मूवी माफिया बताया है।

कंगना को आया गुस्सा
बीते दिनों द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने 'ब्रह्मास्त्र' के उनकी फिल्म को पछाड़ने के सभी दावों को लेकर एक ट्वीट किया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ था। अब कंगना रनौत ने विवेक अग्निहोत्री के इन सभी ट्वीट्स को लेकर एक स्टोरी शेयर की है, औऱ 'ब्रह्मास्त्र' के दावों को खारिज करते हुए करण जौहर पर निशाना साधा है।

करण पर बरसीं एक्ट्रेस
कंगना रनौत पहले भी करण जौहर को कई दफा मूवी माफिया बता चुकी हैं। अब फिर एक नोट में एक्ट्रेस ने कहा कि अब माफिया मिनियन्स के अनुसार करण जौहर की फिल्म ने द कश्मीर फाइल्स को बेरहमी से पछाड़ा है। करण जौहर जी.. आफ क्या चीज हो यार। कंगना ने इसके बाद एक हंसी वाला इमोजी भी बनाया।

'ब्रह्मास्त्र' के आंकड़ों पर उठाए सवाल
कंगना रनौत ने कहा कि मुझे नहीं पता कि उन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' को कैसे हराया। लाठी, रॉड , हॉकी या एके47 या फिर पत्थरों से.. या पेड पीआर और प्रभावशाली लोगों के साथ? बॉलीवुड फिल्मों को एक दूसरे से कम्पीट करने दें। इस डंब रेस में मैं तो नहीं हूं।

करण को बताया "माफिया"
एक और ट्वीट को कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। कंगना ने कहा कि पोस्ट पेंडेमिक मॉडल सिर्फ करण जौहर की फिल्मों के लिए है। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ने दुनियाभर में 280 करोड़ रुपये की कमाई की। इसका बजट भी 280 करोड़ के लगभग ही था। उन्होंने पीआर मशीनरी पर खर्चा नहीं किया। नहीं तो केजीओ मॉडल के बेस प तो कोई फिल्म फ्लॉप ही नहीं होती।

बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं कंगना
बताते चलें कि कंगना रनौत हमेशा से ही अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती रही हैं। इससे पहले भी वे करण जौहर पर कई दफा सीधे तौर पर निशाना साध चुकी हैं। कंगना ने करण जौहर को मूवी माफिया बताया है। एक बार फिर एक्ट्रेस ब्रह्मास्त्र को लेकर डायरेक्टर पर फूट पड़ी हैं।












Click it and Unblock the Notifications