'मेरी बहन की रीढ़ की हड्डी...', कंगना रनौत को थप्पड़ पड़ने के बाद बहन रंगोली चंदेल का चौंकाने वाला खुलासा
Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस और अभी-अभी भाजपा की सांसद बनीं कंगना रनौत को गत 6 जून 2024 को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की एक महिला गार्ड ने जोरदार थप्पड़ मार दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उस समय एक्ट्रेस चंडीगडढ़ से दिल्ली जा रही थीं और एयरपोर्ट लाउंज में अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रही थीं।
कंगना रनौत को पड़ा जोरदार थप्पड़
कंगना रनौत जैसे ही दिल्ली की फ्लाइट में चढ़ने के लिए बढ़ी, तभी सीआईएसएफ की एक महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने उन्हें जोरदार थप्पड़ मार दिया। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सीआईएसएफ कांस्टेबल किसान आंदोलन के दौरान कंगना के कथित बयानों से काफी नाराज थीं। अब इस पूरे मामले पर कंगना रनौत के बाद उनकी बहन रंगोली का बयान भी सामने आ रहा है।

कंगना रनौत की बहन रंगोली का बड़ा बयान
थप्पड़ कांड पर कंगना रनौत के रिएक्शन के बाद उनकी बहन रंगोली का बयान भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रंगोली ने कंगना के वीडियो को ही दोबारा शेयर करते हुए लिखा है- खालिस्तानियों बस यही औकात है तुम लोगों की। पीछे से प्लान करना और अटैक करना। लेकिन मेरी बहन की रीढ़ की हड्डी मजबूत है। स्टील की बनी है। उसे आप किसी तरह तोड़ नहीं पाओगे।
रंगोली ने कहा- पंजाब तेरा क्या होगा
रंगोली ने आगे कहा- कंगना अपने बूते पर इस स्थिति को हैंडल कर लेगी लेकिन पंजाब तेरा क्या होगा। किसानों का आंदोलन खालिस्तोनियों का अड्डा था। एक बार और ये बात साबित हो चुकी है। ये एक बहुत बड़ी सिक्योरिटी की गलती रही। इस तरह से नहीं होना चाहिए था। हम सभी को इसके खिलाफ आवाज उठानी होगी।
CISF की महिला गार्ड ने वीडियो में कही ये बात
महिला CISF जवान कुलविंदर कौर जिसने कंगना रनौत को थप्पड़ मारा है उसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसने अपनी बात सबके सामने रखी है। कुलविंदर कौर ने कहा है- कंगना ने बयान दिया था कि 100-100 रुपए में किसान आंदोलन में महिलाएं बैठी हैं, उस वक्त मेरी मां किसान आंदोलन में जाती थीं। आपको बता दें कि कंगना को थप्पड़ मारने के मामले में कुलविंदर को तुरंत ही सस्पेंड कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications