राजा रघुवंशी केस पर कंगना रनौत का शॉकिंग बयान, आरोपी सोनम रघुवंशी पर भड़कीं एक्ट्रेस और सरेआम कही ऐसी बात

Kangana Ranaut on Raja Raghuvanshi Case: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। राजा रघुवंशी ने गत 10 मई 2025 को सोनम के साथ शादी की थी। इसके बाद दोनों मेघालय में हनीमून के लिए पहुंचे थे।

राजा रघुवंशी केस में नया मोड़
कई दिनों तक लापता रहने के बाद शिलॉन्ग में राजा रघुवंशी की लाश बरामद हुई। हालांकि सोनम तब भी लापता थी। बाद में 9 जून 2025 को सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया है।

Kangana Ranaut

गाजीपुर से पत्नी सोनम रघुवंशी गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजा रघुवंशी का बेरहमी से मर्डर करने का आरोप उसकी पत्नी सोनम और उसके प्रेमी सहित दो अन्य लोगों पर लगाया गया है। वहीं इस घटना को लेकर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने अपना रिएक्शन दिया है।

'क्रूर, जघन्य और पूरी तरह से बेतुकी है ये घटना'

इस भयावह घटना पर अपना रिएक्शन देते कंगना रनौत ने इसे क्रूर, जघन्य और पूरी तरह से बेतुका बताया है। कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा है- ये कितना बेतुका है। एक महिला शादी के लिए मना नहीं कर सकती क्योंकि वह अपने माता-पिता से डरती है लेकिन वह सुपारी किलर के साथ एक कोल्ड ब्लडड मर्डर को प्लान कर सकती है।

कंगना रनौत ने दिया ऐसा रिएक्शन

-कंगना रनौत ने आगे लिखा है- ये सुबह से मेरे दिमाग में है लेकिन मैं इसे समझ नहीं पा रही हूं। उफ्फ अब सिरदर्द हो रहा है। वह तलाक भी नहीं ले सकती थी या अपने प्रेमी के साथ भाग भी नहीं सकती थी।

-कंगना रनौत ने लिखा है- कितना क्रूर, जघन्य और सबसे बढ़कर बेतुका और मूर्ख। मूर्ख लोगों को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। वह किसी भी समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। हम अक्सर उन पर हंसते हैं और सोचते हैं कि वह नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं लेकिन ये सच नहीं है।

-कंगना ने आगे लिखा- बुद्धिमान लोग अपने फायदे के लिए दूसरों को नुकसान पहुंचा सकते हैं लेकिन याद रखें कि एक मूर्ख व्यक्ति को पता नहीं होता कि वह क्या कर रहा है। अपने आस-पास के मूर्खों के प्रति बहुत सचेत रहें।

राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब तक क्या-क्या हुआ?

-राजा रघुवंशी और सोनम की शादी गत 11 मई 2025 को इंदौर में हुई थी। उसके बाद दोनों पति-पत्नी 20 मई 2025 को हनीमून के लिए मेघालय जाते हैं। यहीं से उनकी कहानी एक नया मोड़ लेती है।

-मेघालय पहुंचने के 2 दिन बाद से राजा और सोनम का फोन बंद हो गया ता। दोनों के परिवार वालों को उनकी कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। ऐसे में परिवार वालों को चिंता होने लगती है।

-इसके बाद राजा और सोनम के बारे में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई जाती है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी थी। सभी सीसीसटी फुटेज देखे गए थे। कुछ दिन बाद पुलिस को एक स्कूटी मिलती है, जिसे कपल ने किराए पर लिया था।

-पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए तलाशी अभियान तेज कर दिया था। जंगलों में भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया। 28 मई 2025 को पुलिस को जंगल में दो बैग लावारिस हालत में मिलते हैं। इनकी पहचान कराई गई तो सोनम के भाई और राजा की मां ने एक-एक बैग को पहचान लिया।

-2 जून को विजाडोंग इलाके से राजा रघुवंशी का शव मिलता है। राजा की बॉडी पर बने एक टैटू के चलते उसकी पहचान हो पाती है। वहीं, उसके शव के पास से एक सफेद शर्ट, मोबाइल की टूटी स्क्रीन भी पुलिस ने बरामद की थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि राजा की मौत हादसा नहीं, बल्कि हत्या है।

-बाद में 9 जून 2025 को सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। शिलांग पुलिस ने अब हत्या में शामिल तीन लोगों के लिए 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड हासिल कर ली है। वहीं सोनम को 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। जल्द ही केस में और खुलासे होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+