कंगना रनौत ने दिखाई 'जमीन से जुड़ी' मां की तस्वीर, बोलीं- 'वो मेरी वजह से अमीर नहीं'

कंगना रनौत ने अपनी मां की तस्वीर शेयर कर सादगी की झलक पेश की है। एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी मां रात दिन खेतों में काम करती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने क्रिटिक्स पर भी निशाना साधा है।

Kangana Ranaut

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अकसर किसी भी मुद्दे पर अपनी राय बड़े ही रखती हैं। एक्ट्रेस वैसे तो किसी भी मुद्दे पर कूद पड़ती हैं और अपना बयान देने में कभी भी नहीं कतराती। लेकिन कभी-कभी एक्ट्रेस को अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बात करते देखा गया है। हाल ही में कंगना ने अपनी मां के बारे में बात की, जो कि सरकारी स्कूल में संस्कृत की पूर्व शिक्षिका हैं। कंगना ने अपनी मां की एक तस्वीर शेयर कर कहा कि ये अपनी बेटी की संपत्ति के चलते अमीर नहीं हैं। कंगना द्वारा शेयर की हुई तस्वीर में उनकी मां की सादगी साफ झलक रही है और ये तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

'ये मेरी मां.. मेरी वजह से अमीर नहीं'

'ये मेरी मां.. मेरी वजह से अमीर नहीं'

ट्विटर यूजर को जवाब देते हुए कंगना ने सोमवार को लिखा- कृपया ध्यान दें मेरी मां मेरी वजह से अमीर नहीं है। मैं राजनेताओं, नौकरशाहों और व्यापारियों के परिवार से आती हूं। मॉम 25 साल से ज्यादा वक्त से टीचर हैं। फिल्म माफिया को समझना चाहिए कि मेरी रवैया कहां से आता है और मैं उनकी तरह शादियों में घटिया चीजें और डांस क्यों नहीं कर सकतीं।

'भिखारी मूवी माफिया नाचते हैं'

'भिखारी मूवी माफिया नाचते हैं'

कंगना रनौत ने ट्विटर यूजर को जवाब देते हुए लिखा, भिखारी मूवी माफिया जो शादी में नाचते हैं और कुछ सिक्कों के लिए आइटम सॉन्ग करते हैं, वे कभी नहीं जान पाएंगे कि असल चरित्र और ईमानदारी इन सबसे परे है। इसलिए मैंने कभी उनका सम्मान किया ही नहीं और ना कभी करूंगी।

'मैं दूसरी लड़कियों की तरह नहीं'

'मैं दूसरी लड़कियों की तरह नहीं'

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि फिल्म माफिया ने हमेशा मेरे रवैये को अहंकार कहा। मेरी मां ने मुझे दो रोटी और नमक में जिंदा रहना सिखाया है। लेकिन कभी किसी से भीख मांगना नहीं सिखाया। उन्होंने कुछ भी ऐसा नहीं सिखाया, जो मुझे पसंद नहीं है। बताओ ये अहंकार है या ईमानदारी? उन्होंने मुझे गालियां दी मुझे पागल तक घोषित कर दिया क्योंकि मैं दूसरी लड़कियों की तरह हंसी मजाक नहीं करती। शादियों में नाचती नहीं हूं। क्या यही कारण है कि किसी को प्रताड़ित किया जाना चाहिए या फिर अलग-थलग किया जाना चाहिए?

'राक्षसों का सफाया करने आई हूं'

'राक्षसों का सफाया करने आई हूं'

उन्होंने आगे कहा कि अब मैं भी एक फिल्म बनाने के लिए अपना पैसा लगाती हूं। आज मेरे पास कुछ नहीं है। जब मैं अपनी मां को खेतों में काम करते देखती हूं तो लगता है कि मेरे पास सब कुछ है। क्या बिगाड़ोगे तुम मेरा, मैं तो यहां राक्षसों का सफाया करने आई हूं। मुझे अपने लिये कुछ भी नहीं चाहिए। आप मुझे ब्लेम नहीं कर सकते, तो शॉक होने की भी जरूरत नहीं है। मैं तो यहीं हूं।

'हैरान रह जाते हैं लोग'

'हैरान रह जाते हैं लोग'

कंगना रनौत अपनी मां की तस्वीर को लेकर कहती हैं कि ये मेरी माताजी हैं। रोज 7-8 घंटे खेतों में काम करती हैं। अकसर लोगघर जाते हैं और उनसे कहते हैं कि हमें कंगना की मम्मी से मिलना है। वो बड़ी ही विनम्रता से हाथ धोकर उन्हें चाय-पानी देकर कहती हैं कि मैं ही उनकी मां हूं। ऐसे में उनकी आँखें फटी की फटी रह जाती है। वो हैरान हो जाते हैं और उनके पैर पड़ जाते हैं।

Recommended Video

    Actress Kangana Ranaut की Bollywood वालों को चेतावनी, अगर फिर से ये शब्द सुना तो..| वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+