जीवन में खलनायक के साथ कैसा करें व्यवहार? कंगना रनौत ने दिया मजेदार जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक नोट साझा कर बताया है कि कैसे एक खलनायक को कॉमेडियन में बदलना चाहिए।

मुबंई, 5 अगस्त: बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत हमेशा से अपने बेबाक अंदाज के जानी जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जो कि उनके किसी पुराने इंटरव्यू की है। इस वीडियो में कंगना रनौत महिलाओं के हक को लेकर कह रही हैं। अब इसी से जुड़ा एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे एक विलेन को कॉमेडियन में बदला जा सकता है।

कैसे विलेन को बनाए कॉमेडियन?

कैसे विलेन को बनाए कॉमेडियन?

कंगना रनौत इस वीडियो में कह रही हैं कि कैसे देश की महिलाओं को अपना हक पाने के लिए इंतजार नहीं करना चाहिए। अब इसी को लेकर एक्ट्रेस ने जो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है उसमें एक्ट्रेस ने लिखा है कि, 'मुझे अपमान, असफलता या किसी अन्य प्रकार के अनुचित व्यवहार जैसे कि हमारे साथ किया दुर्व्यवहार, हमारी महत्वाकांक्षा या आत्म-मूल्य को जगाने के लिए ईंधन के रूप में उन अनुभवों का उपयोग करने का विचार कभी पसंद नहीं आया, यह कभी भी एक अच्छा विचार नहीं हो सकता है।

कंगना ने लिखा ये इंस्टाग्राम नोट

कंगना ने लिखा ये इंस्टाग्राम नोट

इसके आगे कंगना रनौत ने लिखा, 'कभी भी खुद को उन लोगों की नजरों से न देखें जो आपकी सराहना करने में विफल रहते हैं लेकिन अपनी आलोचना को बढ़ने के लिए इस्तेमाल करते हैं। जब आप बड़े हो जाएं तो इसे महसूस करवाएं और मजे करें। आखिर एक अच्छी हंसी के बिना जीवन क्या है। जो लोग आपके जीवन में खलनायक बनना चाहते हैं, उन्हें कॉमेडियन बनाएं और यह एक अच्छी कहानी होगी... इसे खुद निर्देशित करें'।

कंगना ने शेयर किया पुराना वीडियो

इसके अलावा कंगना रनौत की वीडियो की बात करें तो उसे इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन पर लिखा, "किसी ऐसे व्यक्ति के लिए जिसे अंग्रेजी बोलने के लिए अपमानित किया गया था, एक अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।"

इस फिल्म में नजर आएंगी कंगना

इस फिल्म में नजर आएंगी कंगना

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इसका टीजर रिलीज किया गया था। फिल्म में कंगना रनौत भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। वहीं इस फिल्म श्रेयस तलपड़े अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाएंगे। बता दें कि कंगना रनौत की इस फिल्म की फिल्म की कहानी साल 1975 में देश में लगे इमरजेंसी पर आधारित है। खास बात ये है कि इस फिल्म को कंगना ने खुद डायरेक्ट किया है। फिल्म इमरजेंसी अगले साल 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म

कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म

हाल ही में कंगना रनौत की रिलीज हुई फिल्म धाकड़ बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी। फिल्म को कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। धाकड़' फिल्म में उनके साथ अभिनेता अर्जुन रामपाल नजर आए थे। इसके अलावा कंगना रनौत फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' को प्रोड्यूस करेंगी जिसमें उनके साथ मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+