क्या कंगना रनौत ने आलिया भट्ट को सुनाई खरी-खोटी? कहा- बेटी को सारे अवॉर्ड्स दे दिए, जानें क्यों किया ऐसा हमला
Kangana Ranaut On Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत राजनीति में एंट्री करने के बाद से सुर्खियों में छाई हुई हैं। वह बीजेपी के टिकट पर हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। इन दिनों वह चुनावी रैलियों में काफी बिजी चल रही हैं।
क्या आलिया पर कंगना ने साधा निशाना?
इसी बीच कंगना रनौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने आलिया भट्ट पर निशाना साधा है। इस वीडियो में कंगना रनौत ने नेशनल अवॉर्ड्स को लेकर भी बात की है।

कंगना ने कहा- बेटी को सारे अवॉर्ड्स दे दिए
कंगना रनौत ने टाइम्स नाउ समिट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अपने विचारों के बारे में बात की। उन्होंने कहा- मैं उन्हें वैसे ही देखती हूं, जैसे फिल्म इंडस्ट्री का 'राजा बेटा'। जैसे वहां उन्होंने बेटी को अवॉर्ड्स दे दिए, कि कंगना को सारे अवॉर्ड मिल गए, मुझे भी चाहिए। अब की बार सारे अवॉर्ड्स उन्हें दो। नाराज हो गई हैं ये। सारे अवॉर्ड्स उसे मिले। वो इस बात से परेशान है।
'नेपो माफिया के पास अच्छा खासा सेटअप है'
जब कंगना रनौत से ये पूछा गया कि क्या बॉलीवुड से किसी ने उन्हें उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी हैं तो उन्होंने कहा- ऐसा नहीं है। बॉलीवुड से भी लोग मेरे लिए खुश हैं। ये बात अलग है कि हम जो राष्ट्रवादी लोग हैं, वो 10-15 साल पहले शुरू करते हैं। लेकिन जो नेपो माफिया है, उनका अच्छा खासा सेटअप है। तो वो लोग हमें दबाने में कामयाब हो जाते हैं।
कंगना ने आलिया पर हमला बोला
कंगना रनौत के इस बयान के बाद लोग कयास लगा रहे हैं नेशनल अवॉर्ड वाली बात उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के लिए कही है। भले ही उन्होंने साफ तौर पर आलिया का नाम नहीं लिया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कंगना ने आलिया पर हमला बोला है। जब उनकी फिल्म 'गली ब्वॉय' रिलीज हुई थी, तब कंगना ने बिना नाम लिए आलिया को 'आम एक्ट्रेस' और 'बिंबो' तक कह दिया था।
आलिया भट्ट को मिला है नेशनल अवॉर्ड
बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को देखने के बाद कंगना रनौत ने महिला केंद्रित फिल्म करने के लिए आलिया भट्ट की जमकर तारीफ भी की थी। वहीं इसी फिल्म के लिए आलिया को साल 2023 में बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था।
इस फिल्म में नजर आएंगी कंगना रनौत
कंगना रनौत को आखिरी बार फिल्म 'तेजस' में देखा गया था। अब उनकी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ साथ अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन भी हैं। कंगना इस फिल्म की डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। ये मूवी आगामी 14 जून 2024 को सिनमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications