बॉलीवुड स्टार किड्स पर निकली कंगना रनौत की भड़ास, कहा-'देखने में भी ऐसे लगते हैं जैसे उबले हुए अंडे...',
बॉलीवुड स्टार किड्स पर निकली कंगना रनौत की भड़ास, कहा-'देखने में भी ऐसे लगते हैं जैसे उबले हुए अंडे...',
मुंबई। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत जितना अपने फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती हैं, उतनी ही चर्चा उनके बेबाक अंदाज की होती है। कंगना अपनी एक्टिंग का लोहा कई बार बनवा चुकी हैं तो वो ये भी साबित कर चुकी हैं कि वो बॉलीवुड में किसी लॉबी का हिस्सा नहीं बनने वाली हैं। कंगना किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं रहती हैं। खासकर अगर बात बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर हो तो कई वार वो अपनी बात रख चुकी हैं।

स्टार किड्स पर भड़कीं कंगना
एक टीवी चैनल के साथ बात करते हुए कंगना ने कहा कि बॉक्स ऑफिस पर तेलुगु और कन्नड़ फिल्में धमाल मचा रही हैं। इन फिल्मों ने बॉलीवुड फिल्मों के लिए बड़ी चुनौती पेश की है। कंगना ने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि दर्शक स्टार किड्स को पसंद नहीं करते हैं। उन्हें फिल्में मिल जाती हैं क्योंकि वो स्टार फैमिली से आते हैं। उन्होंने कहा कि स्टार किड्स अपने फैंस से, दर्शकों से कनेक्ट नहीं कर पाते हैं। कंगना ने कहा कि जिस तरह जिस तरह साउथ के स्टार अपने दर्शकों से जुड़ाव रखते हैं, बॉलीवुड स्टार के बच्चे इसमें फेल हो जाते हैं। बॉलीवुड स्टार के बच्चे पढ़ने विदेश जाते हैं, अंग्रेजी बोलते हैं, हॉलीवुड फिल्में देखते हैं और अलग तरीके से बात करते हैं, ऐसे में वो कभी दर्शकों से कनेक्ट ही नहीं हो पाते हैं।

देखने में उबले अंडे जैसे लगते हैं
कंगना इतने पर भी नहीं रूकी। उन्होंने कहा कि देखने में भी अजीब से ऐसे लगते हैं जैसे उबले हुए अंडे। उनका लुक ही अलग होता है, ऐसे में लोग कैसे उनसे कनेक्ट हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं किसी को ट्रोल नहीं कर रही, लेकिन मैं सिर्फ ये कहना चाहती हूं कि स्टार किड्स अपने लुक से भी खुद को पब्लिक से कनेक्ट नहीं कर पाते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पुष्टा में अल्लू अर्जुन का लुक वैसा था, जैसे मजदूर का होता है, हर गरीब, हर मजदूर उससे जुड़ पा रहा है। उन्होंने कहा कि यही सब वजह है जो साउथ की फिल्मों को ब्लॉकबस्टर बनाती है।

कंगना रनौत का अजय-अक्षय पर गुस्सा
कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म 'धाकड़' के प्रमोशन में व्यस्त है। 20 मई को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है । इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान कंगना का गुस्सा बॉलीवुड एक्टर्स अजय देवगन और अक्षय कुमार पर फूटा। कंगना ने कहा कि अजय देवगन कभी भी मेरी फिल्म को प्रमोट नहीं करेंगे। वो किसी दूसरे की फिल्म को प्रमोट कर सकते हैं, लेकिन मेरी फिल्म को वो प्रमोट नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार ने मुझे कॉल कर 'थलाइवी' के लिए बधाई दी, लेकिन कभी मेरी फिल्म का ट्रेलर ट्वीट नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications