Lock Upp: कंगना से बोलीं अंकिता- 'I am Pregnant, मुझे बधाई दो, लेकिन...'
नई दिल्ली, 03 अप्रैल। इन दिनों बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत अपने ओटीटी शो 'लॉकअप' को लेकरल जबरदस्त चर्चा में हैं। तमाम विवादों और आलोचनाओं के बावजूद ये शो अभी भी टीआरपी के रेस में बना हुआ है। शो में आए दिन कोई ना कोई खुलासे हो रहे हैं तो वहीं इसी बीच शो में टीवी की चर्चित हसीना अंकिता लोखंडे मेहमान बनकर पहुंची थीं।

कंगना और अंकिता के बीच अच्छी दोस्ती
बता दें कि कंगना और अंकिता दोनों ने फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' में साथ काम किया है। दोनों के बीच में एक अच्छी दोस्ती है, जो कि शो के दौरान बखूबी देखने को मिली। शो के दौरान अंकिता ने अपने अंदाज में लोगों संग काफी मस्ती की और जमकर शो में धूम मचाया लेकिन इसी बीच उन्होनें कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

'I am Pregnant, मुझे बधाई दो'
दरअसल शो की होस्ट कंगना ने शो की गेस्ट अंकिता से कहा कि इस शो की परंपरा है अपने बारे में कोई सीक्रेट बताने का, इस पर पहले तो अंकिता ने मना कर दिया कि उनका कोई राज है लेकिन फिर उन्होंने हंसते हुए कहा कि 'वो प्रेग्नेंट हैं और ये बात अभी तक विक्की को भी नहीं पता है लेकिन आप लोग मुझे शुभकामनाएं दे सकते हैं।' ये सुनकर सभी बेहद खुश हो गए लेकिन तुरंत ही उन्होंने कहा कि 'वो अप्रैल फूल बना रही हैं।'

'जल्दी ही होगा'
इस पर कंगना रनौत ने कहा, 'फर्स्ट अप्रैल भी नहीं है आज।' इसके बाद कंगना ने अंकिता को विदा करते हुए कहा कि, वो दुआ करेंगी कि, उनका ये झूठा सीक्रेट जल्द ही सच हो जाए। जिस पर अंकिता लोखंडे ने कंगना को देखकर कहा, 'जल्दी ही होगा' ।

सुशांत संग था 'पवित्र रिश्ता'
गौरतलब है कि अंकिता लोखंडे ने 14 दिसंबर, 2021 को अपने long time ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी की थी। वो इससे पहले दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ लिवइन रिलेशन में थीं। दोनों का रिश्ता पूरे आठ साल चला था लेकिन फिर दोनों अलग हो गए और अपनी-अपनी लाइफ में बिजी हो गए। सुशांत ने जहां जिंदगी रिया चक्रवर्ती संग बिताने की सोची वहीं दूसरी ओरअंकिता की लाइफ में विक्की जैन आ गए।
अंकिता की हिम्मत के पीछे विक्की जैन का प्यार
दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आते हैं। सुशांत की मौत पर उठे सवालों पर जिस तरह से अंकिता राजपूत खानदान संग नजर आईं वो बहुत ज्यादा चर्चित था। अंकिता की इस हिम्मत के पीछे विक्की जैन का प्यार था, जो उनके साथ पूरी तरह से खड़े थे।
अंकिता की गुडन्यूज का इंतजार
फिलहाल अंकिता की शादी से बाद से ही उनके चाहने वाले उनकी गुडन्यूज का इंतजार कर रहे हैं। ऐसें में अंकिता का यूं सबके सामने इस तरह की बात करना इशारा कर रहा है कि शायद ये कपल फैमिली प्लानिंग के बारे में सोच रहा है, देखते हैं कि अंकिता के फैंस का इंतजार कब पूरा होता है?












Click it and Unblock the Notifications