घर से भाग गई थीं कंगना रनौत, मिला ऐसा धोखा और फिर....., एक्ट्रेस ने बताया कैसे पहुंचीं बॉलीवुड

Kangana Ranaut Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि कंगना रनौत राजनीति में एंट्री कर रही हैं। आपको बता दें कि कंगना रनौत ऐसी धाकड़ एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर ऐसा मुकाम हासिल किया है जिसके लिए लोग तरसते हैं। वह बहुत ही कम समय में बिनी किसी गॉडफादर के बॉलीवुड की शानदार हीरोइन बन गई हैं।

कंगना रनौत का 37वां जन्मदिन
जानकारी के अनुसार कंगना रनौत 23 मार्च यानी आज अपना 37वां बर्थडे मना रही हैं। कंगना का जन्म हिमाचल प्रदेश के मंडी गांव में हुआ है। कंगना राजपूत घराने की हैं। कंगना ने रजत शर्मा के पॉपुलर शो आप की अदालत में पहली बार अपने बारे में खुलकर बात की थी और लोगों को बताया था कि बॉलीवुड की हीरोइन बनने के लिए उन्हें क्या क्या करना पड़ा था।

Kangana Ranaut

कंगना ने कहा- मैं रूढ़ीवादी घर से हूं
कंगना रनौत ने शो में कहा था- मैं रूढ़ीवादी घर से हूं, जहां लड़कियों को पराया धन माना जाता है और लड़कों की हर सुख-सुविधा का ख्याल रखा जाता है। हमारे घर का माहौल भी ऐसा ही था लेकिन मैं इस प्रथा को तोड़ना चाहती थी। जब मैं 15 साल की हुई तो मुझे दिल्ली जाने का मौका मिला और मैं घर से कुछ बड़ा करने के इरादे से निकल गई थी।

अनुराग बासु की नजर मुझ पर पड़ी थी
इसी शो में कंगना रनौत ने अपने मुंबई के संघर्षों के बारे में भी बताया था। कंगना ने कहा था- थिएटर की तरफ से कुछ लड़कियों को एक विज्ञापन के ऑडिशन के लिए मुंबई भेजा गया था। लड़कियों के इस ग्रुप में मैं भी शामिल थी। इस विज्ञापन शूट के दौरान ही मुझ पर फेमय डायरेक्टर अनुराग बासु की नजर पड़ी थी। उन्होंने ही मुझे मेरी पहली फिल्म 'गैंगस्टर' ऑफर की थी।

कंगना बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में आईं
कंगना रनौत ने बताया था कि वह किसी गॉडफादर की मदद के बिना ही इस इंडस्ट्री तक पहुंची थीं। ऐसे में उस समय एक एक्टर ने उनकी बहुत ज्यादा मदद की थी और वो थे आदित्य पंचोली। कंगना ने कहा था कि वो उम्र में उनसे काफी बड़े थे और उन्होंने ही कंगना को इस इंडस्ट्री के बारे में बहुत कुछ समझाया था।

'मुझे फ्लैट में बंद करके रखा गया था'
कंगना रनौत ने बताया था कि आदित्य पंचोली उनके करीब आने लगे थे। सिर्फ इतना ही नहीं वह उनको काफी परेशान भी करने लगे थे। उन्हें फ्लैट में बंद करके भी रखा गया था। कंगना रनौत ने कहा था- जब मैं पुलिस के पास गई तब जाकर एक्टर ने मेरा पीछा छोड़ा था। उस दौरान कंगना का नाम इंडस्ट्री में बढ़ चुका था लेकिन फिर भी उनकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+