आखिर यामी गौतम ने कंगना को क्यों कहा थैंक्स, बोलीं-'जब सेल्फ मेड एक्ट्रेस ऐसा बोलती हैं तो फर्क पड़ता है...'
आखिर यामी गौतम ने कंगना को क्यों कहा थैंक्स, बोलीं-'जब सेल्फ मेड एक्ट्रेस ऐसा बोलती हैं तो फर्क पड़ता है...'
मुंबई, 03 मार्च: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने यामी गौतम की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ए थर्सडे' की सफलता के ललिए उन्हें बधाई दी है। यामी गौतम की फिल्म की तारीफ कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर की है। जिसके लिए यामी गौतम ने उन्हें थैंक्स कहा है। यामी गौतम अपनी हालिया फिल्म 'ए थर्सडे' की सफलता से खुश हैं। पिछले महीने डिजनी+हॉटस्टार पर रिलीज हुई, इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों ने समान रूप से सराहा है, जिनमें से अधिकांश ने यामी गौतन के प्रदर्शन की तारीफ की है। एक्ट्रेस कंगना रनौत की तारीफ के बदले में यामी ने भी अपने इंस्टा पर उन्हें जवाब दिया है।
Recommended Video

कंगना ने यामी के फिल्म को दी बधाई
बुधवार (02 मार्च) को कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर यामी को दिखाते हुए फिल्म का एक पोस्टर साझा किया। इस पोस्टर को शेयर कर कंगना रनौत ने, ''टीम को बधाई दी है और उसके साथ #Thursday लिखा है। वहीं उसके अलावा यामी गौतम और rsvpmovies को भी टैग किया है। कंगना ने अपने पोस्ट के साथ ताली बजाते हुए इमोजी भी शेयर किया है।

यामी के लिए मायने रखता है, कंगना का ये कहना
यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कंगना की पोस्ट शेयर की और लिखा, "धन्यवाद कंगना। बहुत फर्क पड़ता और मायने रखता है, खासकर जब यह एक सेल्फ मेड एक्टर से दूसरे में आता है।"
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब कंगना ने यामी की तारीफ की है। पिछले साल जून में, यामी ने फिल्म निर्माता आदित्य धर से शादी करने के बाद, कंगना ने दुल्हन के रूप में तैयार यामी की एक तस्वीर साझा की थी और 'रॉ माउंटेन गर्ल' की प्रशंसा की थी।

कंगना और यामी दोनों हिमाचल की रहने वाली हैं
कंगना और यामी दोनों ही हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। कंगना का पालन-पोषण मनाली में हुआ था और फिलहाल वह अपने परिवार के साथ वहीं रह रही हैं। यामी का जन्म बिलासपुर में हुआ था। यानी गौतम की फिल्म ए थर्सडे नीरज पांडे की 2008 की स्लीपर हिट ए वेडनेसडे का आध्यात्मिक सीक्वल है! फिल्म में यामी ने नैना की भूमिका निभाई है, जो मुंबई में एक प्लेस्कूल की शिक्षिका है, जो छोटे बच्चों को बंधक बना लेती है, 5 करोड़ की मांग करती है।
इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया ने देश की प्रधानमंत्री का किरदार निभाया है। वहीं अतुल कुलकर्णी और नेहा धूपिया पुलिस की भूमिका में हैं। बेहजाद खंबाटा द्वारा निर्देशित,फिल्म को 18 फरवरी को रिलीज हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications