'आप लोग रोना बंद कीजिए', कंगना रनौत ने सीएम योगी की तस्वीर शेयर कर किस पर कसा तंज?
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पर इशारों-इशारों में प्रतिक्रिया दी है।

Kangana Ranaut On Atiq Ashraf: अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पर इशारों-इशारों में अपना रिएक्शन दिया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की भी तारीफ की।
कंगना रनौत ने शेयर की सीएम योगी की तस्वीर
कंगना रनौत अक्सर हर मुद्दे खुलकर अपनी राय रखती हैं। प्रयागराज में हुए अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या कांड के बाद एक्ट्रेस ने रविवार की सुबह अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सीएम योगी की एक तस्वीर शेयर कर उनकी जमकर तारीफ भी की।
एक्ट्रेस ने किस पर कसा तंज?
कंगना रनौत ने फोटो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'धर्म की स्थापना सिर्फ इसके पालन से नहीं होती बल्कि अधर्म के नाश से होती है।' हालांकि कंगना रनौत ने अपने पोस्ट पर ये जाहिर नहीं किया कि, उन्होंने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पर पोस्ट किया है। लेकिन पोस्ट के कैप्शन से ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका निशाना किस पर था।
'आप लोग रोना बंद कीजिए'
इसी पोस्ट में नीचे उन्होंने लिखा है, "अयोध्या में तपस्वी राजाओं की परंपरा है, जिन्होंने भारत का उद्धार किया है...जय श्री राम।" सीएम योगी की तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने एक वायरल मीम की लाइन भी ऐड की है जिसमें लिखा है, "आप लोग रोना बंद कीजिए मेरे तक आवाज आ रही है"।
असद अहमद के एनकाउंटर पर जताई थी खुशी
बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब कंगना रनौत ने किसी मुद्दे पर बयान दिया। बल्कि इससे पहले जब अतीक के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर की खबर आई थी। तब एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट से ना सिर्फ इस पर अपनी खुशी जताई बल्कि उन्होंने सीएम योगी को टैग कर लिखा 'मेरे भाई जैसा कोई नहीं'।












Click it and Unblock the Notifications