सलमान खान की सुरक्षा को लेकर ये क्या बोलीं कंगना रनौत, कहा- उन्हें क्या चिंता, वो तो PM मोदी के हाथों में हैं
Kangana Ranaut On Salman Khan Security: कंगना रनौत ने कहा है- हमारे जो प्रधानमंत्री जी हैं, गृहमंत्री जी हैं, वो बड़े-बड़े दिग्गज हैं। सलमान खान को अब डरने की जरूरत नहीं है। उनकी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

Kangana Ranaut On Salman khan Security: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही है। ऐसे में उन्हें मुंबई पुलिस की तरफ से वाई प्लस कैटेगिरी की सिक्योरिटी दी गई है। इसके अलावा वह पर्सनल लेवल पर भी काफी सावधानी बरत रहे हैं। इसी बीच सलमान खान ने रजत शर्मा के फेमस शो आप की अदालत में कहा है कि वह दुबई में बिल्कुल सेफ हैं, समस्या सिर्फ इंडिया में है। उनके इस बयान के बाद लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। वहीं इसी को लेकर कंगना रनौत ने भी एक दमदार बयान दिया है।
कंगना रनौत ने सलमान खान की सुरक्षा पर कही ये बात
जब कंगना रनौत से सलमान खान को मिलने वाली धमकी और उनकी वाई कैटेगरी की सुरक्षा को लेकर पूछा गता तो एक्ट्रेस ने बड़ा ही दमदार बात कही। कंगना रनौत ने कहा- हमारे जो प्रधानमंत्री जी हैं, गृहमंत्री जी हैं, वो बड़े-बड़े दिग्गज हैं। सलमान खान को अब डरने की जरूरत नहीं है। उन्हें जो सिक्योरिटी मिली है वो जरूर सेंट्रल ने ही मुहैया कराई होगी। सलमान खान की सिक्योरिटी पीएम मोदी जी के हाथों में है।

कंगना ने कहा- सलमान के साथ हैं पीएम मोदी
आपको बता दें ति गत 30 अप्रैल को कंगना रनौत मुंबई से हरिद्वार के लिए रवाना हुई हैं। उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी को बताया कि वह हरिद्वार से केदारनाथ भी जाएंगी। हरिद्वार में गंगा आरती करने के बाद एएनआई से बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि सलमान खान की सुरक्षा खुद श्री नरेंद्र मोदी जी और श्री अमित शाह जी कर रहे हैं।
सलमान खान की सुरक्षा पीएम मोदी के हाथों में
कंगना ने आगे कहा- सलमान खान को सेंट्रल से सिक्योरिटी मिली हुई है तो ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। सलमान खान की सुरक्षा का अच्छे से ख्याल रखा जा रहा है। मुझे भी जब धमकी मिली थी तो मुझे भी सिक्योरिटी दी गई थी। तब मैंने कहा था कि जब देश अच्छे हाथों में है तो हम क्यों चिंता करें। हमारे चिंता करने लायक कोई बात नहीं है।

सलमान खान ने कही ऐसी बात
आपको बता दें कि सलमान खान ने 'आप की अदालत' शो में कहा था कि वह आजकल हर जगह पूरी सिक्योरिटी के साथ जा रहे हैं। लेकिन दुबई में उन्हें किसी चीज की जरूरत नहीं है। दुबई में वह सुरक्षित हैं। भारत के अंदर थोड़ी सी समस्या है। हालांकि जो होना होगा वो तो हो ही जाएगा। भगवान पर भरोसा है कि वह ध्यान रखेंगे। सलमान खान ने आगे कहा था- इसका मतलब ये नहीं कि मैं बाहर निकलकर घूमना शुरू कर दूं। मेरे आसपास बहुत सारे शेरा हैं। बहुत सारी बंदूकें मेरे इर्द-गिर्द हैं जिससे मुझे अब इन दिनों डर लगता है।












Click it and Unblock the Notifications