'पॉलिटिकल टूर पर पीरियड्स होते ही', राजनीति और Menstruation कनेक्शन पर ये क्या बोल गईं कंगना रनौत?
Kangana Ranaut: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कंगना रनौत जबसे बीजेपी सांसद बनी हैं, तब से अपने राजनीतिक सफर के बारे में खुलकर बात करती हैं। फिलहाल कंगना ने फिल्म शूटिंग और सांसद के तौर पर अपनी यात्राओं के दौरान पीरियड्स संबंधी स्वच्छता के प्रबंधन के बारे में चर्चा की है।
राजनीतिक सफर को लेकर कंगना रनौत का बड़ा बयान
कंगना रनौत ने अपने इंटरव्यू में एक राजनेता की जिंदगी की तुलना एक एक्ट्रेस की लाइफ के साथ की है। इसके अलावा कंगना रनौत ने बताया है कि एक राजनेता को कहीं ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

पीरियड्स की स्वच्छता पर कंगना ने कही ऐसी बात
-हाउटरफ्लाई द मेल फेमिनिस्ट में जब कंगना रनौत से पूछा गया कि वह बाहर पीरियड्स की स्वच्छता (Hygiene) कैसे बनाए रखती हैं, तो उन्होंने बताया- भारत में बहुत सारी समस्याएं हैं। शूटिंग सेट एक बहुत ही आलीशान जगह होता है।
-कंगना रनौत ने आगे कहा- एक्ट्रेसेस के लिए खास वैनिटी वैन होते हैं। आप जितनी चाहें उतनी बार पैड (सैनिटरी नैपकिन) बदल सकती हैं। आप नहा भी सकती हैं। क्रू मेबर्स आपके लिए मिनरल वॉटर गर्म कर देते हैं।
-कंगना रनौत ने आगे कहा- मैं जिस तरह की राजनीतिक लाइन में हूं, हम दिन में 12 घंटे सफर करते हैं। ऐसी कोई जगह नहीं है जहां महिलाएं शौचालय जा सकें। ये दूसरे सांसदों के लिए भी एक समस्या है। ये बहुत बड़ी समस्या है। आप इसके बारे में क्या कह सकते हैं? ये एक आपदा है। इसे संभालना संभव नहीं है।
ऐसा है कंगना रनौत का राजनीतिक सफर
-कंगना रनौत ने साल 2024 में राजनीति में कदम रखा। वह भाजपा में शामिल हुईं और हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद के रूप में जीत हासिल की। अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस को बाढ़ राहत विवादों से लेकर बेबाक राजनीतिक बयानों तक, तारीफ और आलोचना, दोनों का सामना करना पड़ा है।
-कंगना रनौत ने खुद कहा था कि राजनीति मांगलिक है लेकिन ग्लैमरस नहीं। उन्हों ने कहा था कि उन्हें राजनीति में आने के बाद पता चला है कि ये कितना कठिन है। वह अपने फिल्मी करियर के साथ जनसेवा का संतुलन बनाए रखती हैं। इसके अलावा अक्सर अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए सुर्खियां भी बटोरती हैं।
कंगना पर लगा शादीशुदा पुरुषों के पीछे पड़ने का आरोप
-आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कंगना रनौत पर शादीशुदा पुरुषों के पीछे पड़ने का आरोप लगाया था। वहीं अब पहली बार कंगना रनौत ने इन आरोपों पर खुलकर बात की है और अपनी प्रतिक्रिया दी है।
-हॉटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने कहा है- जब आप महत्वाकांक्षी होते हैं और एक शादीशुदा, बच्चों वाला पुरुष आप पर ध्यान देता है, तो समाज तुरंत मान लेता है कि गलती महिला की है। पुरुष पर कोई उंगली नहीं उठाई जाती।
-कंगना रनौत ने आगे कहा- लोग हमेशा महिला को दोष देने का बहाना ढूंढ लेते हैं। यही मानसिकता रेप विक्टिम्स के साथ भी देखने को मिलती है, उन्हें कपड़ों या देर रात बाहर रहने के लिए दोषी ठहराया जाता है। ये सोच गलत है और इसे बदलना जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications